Cli

‘सोनू निगम’ के खेल में मीडिया भी फंसी, पड़ गई फटकार !

Uncategorized

कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर खूब होल्ला मचा हुआ है। आम लोगों से लेकर कुछ फिल्म सेलिब्रिटीज भी इस मुद्दे पर रिएक्ट कर रहे हैं। खुद सोनू निगम ने भी कृति के कपड़ों की आलोचना की है। कम से कम इंटरनेट पर तो लोगों को यही लग रहा है। एक मीडिया संस्थान ने तो उनके नाम से खबर तक [संगीत] चला दी। सिंगर सोनू निगम इस बात पर बुरा भड़क चुके हैं। हुआ यह कि एक मीडिया हाउस ने सिंगर सोनू निगम के नाम से यह खबर जला दी कि उन्होंने कृति सेनन के कपड़ों पर सवाल उठाए हैं। ऑर्गेनाइजेशन ने सोनू का एक्स पर लिखा एक पोस्ट शेयर किया जहां उनका यह कहना था

कि कृति को रक्षाबंधन के हिसाब से पारंपरिक कपड़े पहनने चाहिए। उनके मुताबिक कब कहां और क्या पहनना चाहिए इसका सलीका होता है। गुरुद्वारे और मंदिरों में लोग भरे पूरे कपड़े पहनते हैं। कई मंदिरों में पुरुषों के हाफ पट पर भी रोक है। इसलिए कृति को विक्टिम कार्ड खेलने और रक्षाबंधन पर ब्रैलेट पहनकर हिंदुओं की आस्था का अपमान नहीं करना चाहिए। यह पोस्ट सोनू निगम की आईडी से आया और इस पर ब्लू टिक भी है। इसलिए उस मीडिया संस्थान ने इस बयान को सिंगर सोनू निगम के नाम और फोटो के साथ शेयर कर दिया।

मगर खेल यह है कि ये सोनू एक्स पर है ही नहीं। यानी यह पोस्ट उन्होंने शेयर किया ही नहीं है। दरअसल यह सेम नाम वाले एक अन्य व्यक्ति की आईडी है जो पिछले कई सालों से एक्स पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। उनका पूरा नाम सोनू निगम सिंह है। मगर एक्स के यूजरनेम में केवल सोनू निगम लिखा आता है। प्रोफाइल फोटो में भी उन्होंने अपनी तस्वीर की जगह तिरंगा लगाया है। इसलिए लोग उन्हें सिंगर सोनू निगम से कंफ्यूज कर बैठे हैं। सोनू तो खुद भी कई बार कह चुके हैं

कि यह आईडी उनकी नहीं मगर जनता का दिल यह बात मानता ही नहीं है। तो बस उस मीडिया संस्थान ने बगैर जांचे परखे यह खबर छाप दी जिसे पढ़कर सिंगर सोनू निगम बुरी तरह से भड़क चुके हैं। उन्होंने Instagram पर उस ऑर्गेनाइजेशन के पोस्ट और ओरिजिनल बयान का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा यह मैं नहीं हूं। यह मैं कभी था ही नहीं। जाग जाओ मीडिया वालों जाग जाओ। सोनू का यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल होने लगा। यह देख उस मीडिया हाउस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उसे डिलीट कर दिया। रोचक बात यह है कि इस गड़बड़ी को लेकर केवल सिंगर सोनू निगम ने ही नहीं बल्कि एक्स यूजर सोनू निगम सिंह ने भी उस कंपनी को फटकार लगाई है।

उन्होंने एक्स पर बताया कि मीडिया हाउस ने उनके बयान को सिंगर सोनू निगम से जोड़कर पब्लिश कर दिया है। जबकि सोनू खुद इसकी असलियत बता चुके हैं। यही नहीं यूजर ने उस संस्थान को नसीहत देते हुए कहा कि वह आगे से ऐसी किसी भी बयान को शेयर करते वक्त ओरिजिनल आईडी जरूर चेक कर लिया करें। खासकर तब जब दो लोगों का नाम एक ही हो। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *