Cli

इंजीनियर से एक्ट्रेस बनीं कोमल रानी कौन हैं? जिसकी वजह से गोविंदा 39 साल की शादी में आ गई दरार!

Uncategorized

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन। 62 साल की उम्र, 39 साल की शादी और मुंबई एयरपोर्ट पर एक यंग लड़की के साथ फोटो। बस सुनीता अहूजा का पारा चढ़ गया। इंटरनेट भड़क गया और एक अनजान नाम रातोंरात ट्रेंडिंग। कोमल रानी स्वर्णकार। तो सबसे पहले जानते हैं कोमल कौन है और करती क्या है। कोमल रानी स्वर्णकार उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और यह बात शॉकिंग है। वह पहले एक एयररोनॉटिकल इंजीनियर थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर काम करती थी यानी एक स्टेबल करियर एक सरकारी टाइप जॉब। एयरपोर्ट पर काम और फिर उन्होंने सब छोड़ दिया। बचपन का सपना था एक्टिंग करना और वो चली आई बॉलीवुड की तरफ। गोविंदा ने अपनी कमबैक फिल्म्स अनाउंस की। रूपा और दुनियादारी। तो कोमल को फीमेल लीड चुना गया।

यानी इंजीनियर से एक्ट्रेस। दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई फिल्म सेट। यह जर्नी अपने आप में एक फिल्म की तरह है। हाल ही में गोविंदा और कोमल को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। फोटोस, वीडियोस वायरल हो गए, और जैसे ही फोटो, वीडियोस वायरल हुई, दो कैंप बन गए। एक ने कहा यह तो प्रोफेशनल मीटिंग है। फिल्म प्रमोशंस हैं। दूसरे ने कहा फिल्म तो अभी बनी भी नहीं। प्रमोशंस कैसे? सुनीता ने पेपराजी को बताया पिक्चर बनने के बाद प्रमोशन होता है। सुनिए और उन्होंने क्या कहा। पिक्चर बनना भी तो चाहिए। फिर प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद। ये बगैर प्रमोशन के ही क्या बोलने का? बेटी की उम्र की लड़की को ले लेके घूम रहा है। शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। वो भी स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है। कपड़े तो ढंगा पहनो। हम लोग देखो क्या स्टाइल में चलते हैं। वेरी बैड। ही लॉस्ट ह माइंड। यानी सुनीता ने डायरेक्ट सवाल उठाया। और सुनीता अहूजा का रिएक्शन यह पूरी स्टोरी का सबसे इंटरेस्टिंग हिस्सा है।

पहले एक पुराना इंटरव्यू याद करो। मिस मालिनी के इंटरव्यू में होस्ट का नाम कोमल था। सुनीता ने पूछा इज योर नेम कोमल? और फिर कहा यह नाम थोड़ा गड़बड़ है। आई हेट द नेम कोमल। चेंज दिस नेम। देयर इज अ गर्ल नेम कोमल सम एक्स वाई जेड। आई हेट हर। किसी के नाम से इतनी नफरत। सुनीता ने यह भी कहा था। 2025 वाज़ अ डिजास्टर फॉर मी। माय फैमिली लाइफ वाज़ डिसररप्टेड। इन 2026 आई जस्ट होप भगवान गोविंदा को सद्बुद्धि दें। और अब जब कोमल रानी स्वर्णकार का नाम सामने आया सुनीता ने और डायरेक्टली बात की। सुनीता ने कहा विनाश काले विपरीत बुद्धि। यानी जब विनाश आता है तो बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। और फिर उन्होंने कहा उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। इसलिए यह सब करता है। और एयरपोर्ट पर फोटो के बाद सुनीता और भड़की और उन्होंने कहा बेटी की उम्र की लड़की को ले घूम रहा है। शर्म आनी चाहिए। और फिर कोमल की आउटफिट पर। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है।

कपड़े तो ढंग के पहनो। अब देखा जाए तो यह लाइंस किसी भड़की हुई वाइफ की नहीं। एक फ्रस्ट्रेटेड हर्ट वुमेन की हैं जो 39 साल के बाद यह सब झेल रही है। गोविंदा ने कहा वह एक न्यू कमर को कभी रॉन्ग नहीं होने देंगे और कोमल का शुक्रिया किया कि उन्होंने कंट्रोवर्सी को अटेंशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया। गोविंदा के मैनेजर ने कहा कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग है मीडिया में कुछ कमेंट्स की वजह से। गोविंदा अपने काम पर फोकस्ड हैं। हम चीजें रिसॉल्व करने की कोशिश कर रहे हैं। यानी टीम की तरफ से सॉफ्ट डिनायल। डायरेक्ट कुछ नहीं। देखा जाए तो यह पहली बार नहीं है कि गोविंदा और सुनीता की मैरिड लाइफ हेडलाइंस में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। सुनीता बच्चों के साथ अपार्टमेंट में गोविंदा बंगले में। सुनीता ने खुद कहा मेरे अगले जन्म में गोविंदा मेरे हस्बैंड नहीं होने चाहिए। वह कभी वैकेशन नहीं लेते।

मैं उनके साथ स्ट्रीट फूड खाना चाहती हूं। पर यह कभी होता नहीं। और एक और बड़ी बात गोविंदा ने करण जौहर पर आरोप लगाया कि 2022 की फिल्म गोविंदा नाम मेरा उनकी पर्सनल लाइफ पर बेस्ड थी। उनकी मैरिटल ट्रैवल्स को फिल्म में दिखाया गया। यानी यह घर की लड़ाई बॉलीवुड तक पहुंच गई। और इस पूरे ड्रामा में कोमल क्या कर रही हैं? उन्होंने कहा गोविंदा के बारे में सवाल गोविंदा से और उनके फैन से पूछो। तो ना गोविंदा ने रिलेशनशिप कंफर्म किया ना कोमल ने। दोनों की प्रोफेशनल एसोसिएशन कंफर्म है। फिल्म रूपा और दुनियादारी। लेकिन रोमांस अभी भी ऑफिशियली कुछ नहीं। तो यह पूरी स्टोरी बहुत कॉम्प्लिकेटेड है। एक तरफ गोविंदा जो बॉलीवुड के सबसे बड़े एंटरटेनर में से एक हैं। जिनका डांस, कॉमेडी, एनर्जी आज भी अनमैच्ड है। दूसरी तरफ सुनीता जो 39 साल से इस इंसान के साथ हैं और खुले तौर पर कहती हैं विनाश काले विपरीत बुद्धि। और बीच में कोमल एक इंजीनियर। जिसने सपने के लिए स्टेबल करियर छोड़ा और अब एक बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई। सच क्या है? सिर्फ वो तीनों जानते हैं लेकिन इंटरनेट का फैसला पहले आता है और सच बाद में। आप बताओ इस पूरे मामले में गलती किसकी है? अन्य खबरों अपडेट्स के लिए देखते रहिए बॉलीवुड नाउ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *