ग्लैमरस एक्ट्रेस ने छोड़ा बॉलीवुड। तलाक के बाद चुनी गुमनामी। अब पहाड़ों में बिता रही जिंदगी, उगा रही सब्जियां। 23 साल में पूरी तरह बदला एक्ट्रेस का हुलिया। लेटेस्ट तस्वीरों ने चौंकाया। साल 2002 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म राज की यह खूबसूरत भूतनी आपको याद तो होगी ही। नाम है मालिनी शर्मा।
राज में मालिनी का रोल छोटा सा था। लेकिन अपने छोटे से रोल से ही मालिनी ने खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस बिपाशा बसु को टक्कर दे दी थी। खासकर आपके प्यार में हम सवरने लगे गाने में उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। सभी को लगा कि मालिनी बॉलीवुड में लंबे वक्त तक टिकेंगी। लेकिन हुआ उम्मीद से उल्टा। राज के बाद मालिनी कुछ टीवी शोज़ में नजर आई और फिर पूरी तरह से फिल्मों से लाइमलाइट से गायब हो गई। ना तो वह फिल्मों में दिखाई दी और ना ही पब्लिक लाइफ में नजर आई।
अक्सर लोग सवाल करते हैं कि आखिर राज की ये खूबसूरत एक्ट्रेस कहां चली गई? और अब करीब 23 साल बाद मालिनी खुद कैमरे के सामने आई है। हाल ही में उन्होंने द स्लो लोकल डायरीज के नाम से वीडियो डायरी शुरू की है। अपने एक वीडियो में मालिनी ने उन लोगों को जवाब दिया जो इतने सालों से उनके बारे में जानना चाहते थे। उन्होंने कैमरे के सामने कहा कि राज के 23 साल बाद वो फिर कैमरे के सामने आई हैं और जो लोग सोच रहे थे कि वो कहां गायब हो गई थी, उन्हें बता दें कि वह जिंदा है और यही हैं। हालांकि इन 23 सालों में मालिनी का लुक और उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है। मालिनी को देख कोई नहीं कह सकता कि यह वही एक्ट्रेस हैं जिसकी खूबसूरती ने लोगों के दिलों को धड़काया था। काले [संगीत] बाल अब पूरी तरह से सफेद हो चुके हैं।
बिना मेकअप के चेहरे की रंगत खो चुकी है। जानकारी के मुताबिक मालिनी शर्मा अब मुंबई की ग्लैमरस लाइफ छोड़कर अब सहाद्री की पहाड़ियों में रहती हैं। वहां उन्होंने द स्लो लोकल नाम से एक फार्म स्टे खोला हुआ है। अपने फार्म पर वह फल सब्जियां उगाती हैं। मेहमानों की मेजबानी करती हैं और उनके लिए घर का बना खाना भी तैयार करती हैं। यानी जिस एक्ट्रेस को कभी बड़े पर्दे पर ग्लैमरस अंदाज में देखा जाता था, वह आज प्रकृति के बीच बेहद सिंपल और पीसफुल लाइफ जी रही हैं। खास बात यह है कि मालिनी सिर्फ फार्म स्टे ही नहीं चला रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक कॉफी कंपनी के साथ रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर वर्क फ्रॉम होम भी कर रही हैं। इसके अलावा वह अपने फार्म और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट से जुड़े काम भी संभालती हैं। मालिनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्टर प्रियांंशु चैटर्जी से शादी की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और बाद में उनका तलाक हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे मालिनी लाइमलाइट से दूर [संगीत] होती चली गई। आज मालिनी का अंदाज, उनका लाइफस्ट और उनका लुक पहले से काफी अलग नजर आता है।