बॉलीवुड में जब भी सबसे बिंदास और खुलकर बोलने वाली जोड़ियों का जिक्र होता है तो सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आूजा का नाम सबसे ऊपर आता है। पिछले कई दिनों से उनका और उनकी पत्नी सुनीता आूजा के बीच झगड़ा चल रहा है। मामला काफी गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। जिससे उनका परिवार भी हताश है। गोविंदा की भांजी आरती सिंह अपने मामामी के झगड़े से परेशान है। उन्होंने भी रिएक्शन दिया है।
ऐसे में आज हम जानेंगे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा में से कौन ज्यादा अमीर है और दोनों की उम्र में कितना फर्क है। दरअसल आरती सिंह ने हाल ही में इवेंट में रिएक्शन दिया। उनसे गोविंदा सुनीता आहूजा को लेकर चल रहे तलाक विवाद और झगड़े को लेकर भी सवाल किया गया। तो उन्होंने क्या कुछ कहा सुनिए। मेरी जो फीलिंग है ना मैं रात को कृष्णा को कॉल करके बताऊंगी। [हंसी] मेरी फीलिंग है मैं टीना से बात करूंगी।
यश से बात करूंगी। अपनी मम्मी से बात करूंगी। मैं सुनीता मम्मी से बात करूंगी। मैं अपनी फीलिंग अपने फैमिली को बताऊंगी। मैं दुनिया में बताने की जरूरत नहीं समझती क्योंकि वो मेरी फीलिंग है। तो चलिए अब बात करते हैं सुनीता आूजा और गोविंदा की। सबसे पहले बात करते हैं इनकी फिल्म लव स्टोरी और उम्र के फासले की। सुनीता मुंजल शादी से पहले उनका यह नाम था। उनका जन्म साल 1967 में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वहीं गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को हुआ था।
इस हिसाब से अगर देखा जाए तो गोविंदा और सुनीता अहूजा के बीच लगभग 4 साल का एज गैप है। इनकी लव स्टोरी तब शुरू हुई थी जब गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और सुपरस्टार नहीं बने थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई। लव लेटर्स और फोन कॉल्स का सिलसिला चला और आखिरकार 1987 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। गोविंदा ने अपनी शादी की बात कई सालों तक दुनिया से छिपा कर रखी थी क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनका स्टारडम और करियर खराब ना हो जाए। अब बात करते हैं सबसे बड़े मुद्दे पर यानी दोनों की कमाई और कुल संपत्ति की तुलना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा की पत्नी सुनीता आूजा की अपनी खुद की नेटवर्थ लगभग 25 से ₹30 करोड़ है। भले ही सोशल मीडिया पर उनके अलग फ्लैट में रहने के दावों को लेकर अफवाएं उड़ती रहती हैं। लेकिन सुनीता एक बेहद आलीशान और लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी कमाई का जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और पति गोविंदा के साथ किए जाने वाले जॉइंट कमर्शियल्स हैं।
अलावा सुनीता ने हाल ही में मन्नत विद सुनीता नाम से अपना YouTube चैनल भी शुरू किया है। इसके वॉग्स को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह उनकी इनकम का एक नया शानदार सोर्स बन गया है। उनके पास एक लग्जरी BMW 3 सीरीज गाड़ी भी है जो खुद गोविंदा ने उन्हें करवा चौथ पर गिफ्ट की थी। अब बात करते हैं खुद हीरो नंबर वन यानी गोविंदा की। 90 के दशक में बैक टू बैक सुपरहिट फिल्म देने वाले गोविंदा की कुल नेटवर्थ लगभग 140 करोड़ है।
यानी इस संपत्ति के मामले में गोविंदा अपनी पत्नी से करीब पांच गुना ज्यादा अमीर हैं। गोविंदा की इस बंपर कमाई का जरिया उनकी फिल्मों की फीस, करोड़ों रुपए के ब्रांड एंडोर्समेंट, रियलस्टेट इन्वेस्टमेंट और देश-विदेश में होने वाले उनके लाइव शोज़ और इवेंट्स हैं। उनके पास मुंबई के पौश इलाके में एक बेहद आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करोड़ों में है। भले ही सुनीता और उनके बीच पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में नोकझोंक की खबरें आती रहती हैं। लेकिन जब बात बिजनेस और प्रॉपर्टी की आती है तो यह परिवार बॉलीवुड के सबसे अमीर परिवारों में गिना जाता है।
तो यह था गोविंदा और सुनीता अहूजा के एज गैप और उनकी करोड़ों की नेटवर्थ का पूरा हिसाब किताब। 4 साल की उम्र के फासले और 140 करोड़ की कंबाइंड फैमिली वेल्थ के साथ यह जोड़ी आज भी उतनी एंटरटेनिंग है जितनी पहले थी।