iPhone के ज़िद में 17 साल का लड़का पहाड़ी से कूद गया। बचाने में उसके पिता और फिर मां भी कूद गई। एक साथ तीनों की जान चली गई। मामला महाराष्ट्र के संभाजी नगर का है। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में लड़का पहाड़ी के बिल्कुल किनारे पर खड़ा दिखाई देता है। पीछे खाई नजर आ रही है। आसपास के लोग मराठी भाषा में उससे बात कर रहे हैं। बार-बार उससे कह रहे हैं कि कूदो मत आगे आ जाओ। तुम पढ़े लिखे हो। तुम्हें यह सब नहीं करना चाहिए। लेकिन वो किनारे पर खड़ा ही रहता है। बात नहीं मानता है। इतने में लड़के के पिता उसकी तरफ बढ़ते हैं।
उसे पकड़ते हैं। पीछे खींचने की कोशिश करते हैं। महज 3 से 4 सेकंड के अंदर दोनों का बैलेंस बिगड़ता है और दोनों नीचे चले जाते हैं खाई में। वो गिरता है और उसके साथ उसके पिता का भी बैलेंस बिगड़ जाता है और वह भी नीचे गिर जाते हैं। दोनों को गिरता देख मां भी कूद जाती है और पूरा परिवार एक साथ खत्म हो जाता है। लड़के का नाम कुणाल चांद बताया जा रहा है। वहीं पिता मुरलीधर और मां संगीता। संभाजी नगर के 30 गांव इलाके का यह 300 फीट ऊंचा खवंडिया पहाड़ था। जहां से गिरकर पूरे परिवार की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक बेटे ने iPhone तो खरीद लिया था, लेकिन वह इसकी ईएमआई नहीं चुका पा रहा था। ईएमआई चुकाने के लिए वह परिवार से पैसे मांग रहा था। इसे लेकर उसकी अपने पिता के साथ कहासनी हो गई। यहीं से इस दर्दनाक घटना की शुरुआत हुई। कहासुनी के बाद कुणाल गुस्से में घर से निकल गया। वो पहाड़ की तरफ चढ़ गया।
घटना के चश्मदीदों ने बताया है कि कुणाल सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास आता है और यहां पर करीब 1:00 बजे तक पहाड़ की ऊंची चट्टान पर खड़ा रहता है। बार-बार अपनी जगह वह बदल रहा था। उसकी मां लगातार रोते हुए बेटे से नीचे आने की गुहार कर रही थी। लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। एक ने कहा कि मैंने भी उसे समझाते हुए कहा कि तुम पढ़े लिखे हो ऐसा कदम मत उठाओ। लेकिन कुणाल पर कोई असर नहीं हुआ। 4 साल पहले कुणाल के छोटे भाई की भी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया। कुणाल के पिता पहाड़ी के उस हिस्से तक पहुंचे जहां वह खड़ा था।
उन्होंने बेटे को पीछे खींचने की कोशिश की लेकिन बैलेंस बिगड़ा और दोनों गहरी खाई में गिर गए। अपने पति को और बेटे को गिरते देखकर संगीता भी कुछ ही देर बाद पहाड़ी से नीचे कूद गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक मौके पर जमा हो गए थे। कुणाल को समझाने और उसे नीचे उतारने की कोशिशों के कुछ हिस्से वीडियो में रिकॉर्ड हुए हैं। दमकल कर्मियों ने युवक को बचाने के लिए पहाड़ की तलहटी पर बड़ा सुरक्षा जाल बिछाया था। लेकिन पहाड़ की चोटी पर खड़ा युवक लगातार अपनी डायरेक्शन बदल रहा था।
कभी वह इधर होता तो कभी दूसरे छोर पर चला जाता। जिस वजह से उन्हें भी इसमें काफी मशक्कत लगी। पुलिस ने अभी तक पारिवारिक विवाद की पूरी परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही कुणाल की मानसिक स्थिति को लेकर भी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले में आगे की कानूनी कारवाई जारी है। पुलिस ने शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अधिकारियों ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। लेकिन जब से इस घटना का वीडियो सामने आया है। हर कोई हैरान है कि भला महज एक iPhone के लिए कोई भी इस तरीके की हद कैसे पार कर सकता है कि वह अपनी जान तो ले ही लेकिन साथ में जब 3 घंटे से वहां पर मौजूद लोग और उसके माता-पिता रो-रो कर उसे बुला रहे थे तब भी वह नहीं आया और जब पिता ने बचाने की कोशिश की तो पिता के साथ वो बच्चा भी नीचे गिर गया। फिलहाल के लिए मेरी अनेक महिमा के साथ इस खबर में इतना ही। आप देखते रहिए उल्टा चश्मा यूसी।