Cli

सिर्फ 16 साल में हो गई थी बॉलीवुड की ये लेजेंड्री एक्ट्रेस की शादी? एक्टिंग के लिए छोड़ दिया पहले पति को?

Uncategorized

क्या आप जानते हैं राखी गुलजार की शादी सिर्फ 16 साल की उम्र में हो गई थी। लेकिन कुछ ही सालों बाद उनकी पहली शादी टूट गई और शायद यहीं से शुरू हुआ वो सफर जिसने राखी को आगे चलकर बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया। राखी का असली नाम राखी मजूमदार था। उनकी पहली शादी बंगाली जर्नलिस्ट और फिल्म मेकर अजय बिस्वास से हुई थी। लेकिन करीब 2 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद राखी ने अपनी जिंदगी और करियर पर फोकस किया और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने 1967 की बंगाली फिल्म बोधू बोरोन से अपना डेब्यू किया।

जबकि बॉलीवुड में उनकी एंट्री हुई धर्मेंद्र के साथ फिल्म जीवन मृत्यु से। इसके बाद राखी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। धर्मेंद्र राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन तक उन्होंने कई जनरेशंस के एक्टर्स के साथ काम किया। राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी फिल्म दाग और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों में खूब पसंद की गई। लेकिन सबसे शॉकिंग बात यह है कि राखी ने अमिताभ बच्चन की लव इंटरेस्ट और उनकी मां दोनों का किरदार निभाया था। 70ज और 80ज की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में शामिल होने के बावजूद उनकी पर्सनल लाइफ काफी कॉम्प्लिकेटेड रही। राखी को बाद में मशहूर पोएट, लिरिसिस्ट और फिल्म मेकर गुलजार से प्यार हुआ और दोनों ने 1973 में शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अलग रहने लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी के फिल्मों में काम करने को लेकर दोनों के बीच मतभेद थे।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गुलजार चाहते थे कि राखी शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दे। लेकिन राखी ने अपना करियर जारी रखा। दोनों कथित तौर पर दशकों तक अलग रहे। लेकिन ऑफिशियली कभी डिवोर्स नहीं लिया। उनकी बेटी मेघना गुलजार आगे चलकर सक्सेसफुल फिल्म मेकर बनी और फिल्म तलवार और राजी जैसी एक्लेम्ड फिल्मों का निर्देशन किया। राखी ने यश चोपड़ा, ऋषिकेश मुखर्जी, बसु चटर्जी और गुलजार जैसे बड़े फिल्म मेकर्स के साथ काम किया। कई फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते और कमर्शियल के साथ सीरियस सिनेमा में भी

अपनी अलग पहचान बनाई। बाद में उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों और स्पॉटलाइट से दूरी बना ली और एक बेहद प्राइवेट लाइफ चुन ली। शायद यही वजह है कि राखी गुलजार आज भी बॉलीवुड की सबसे मिस्टीरियस और फैसनेटिंग एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती है। अगर आप राखी गुलजार के फैन हैं तो इस वीडियो को लाइक करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। आपका एक सब्सक्राइब हमें बहुत मदद करता है और रोज वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसलिए प्लीज सब्सक्राइब करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *