Cli

तलाक के बाद सन्यासी बनी मशहूर एक्ट्रेस,वृंदावन में बसाया घर, नाम चौंका देगा।

Uncategorized

दो तलाक के बाद कृष्ण भक्त बनी एक्ट्रेस। टीवी के संस्कारी बहू का रिश्तों से उठा विश्वास। दर्द तकलीफ झेलने वाली एक्ट्रेस को कृष्ण भक्ति में मिला सुकून। माया नगरी मुंबई से दूर वृंदावन में बसाई नई दुनिया। जी हां, यह कहानी किसी और की नहीं बल्कि टीवी की दुनिया की संस्कारी बहू स्नेहा वाघ की है।

ज्योति और एक वीर की अरदास वीरा जैसे टीवी शोज़ में काम कर घर-घर में पहचान बनाने वाली स्नेहा की जिंदगी ने अब एक अलग मोड़ ले लिया है। एक वक्त पर छोटे पर्दे की दुनिया में खूब एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को कृष्ण भक्ति में समर्पित कर दिया है। साथ ही अब तलाकशुदा एक्ट्रेस ने माया नगरी मुंबई से दूर वृंदावन में अपनी नई दुनिया भी बसा ली है और दो बार तलाक का दर्द झेल चुकी स्नेहा की नई जिंदगी कृष्ण भक्ति से शुरू होकर कृष्ण भक्ति पर ही खत्म होती है।

गौर करने वाली बात तो यह है कि दो-दो बार तलाक का दर्द और तकलीफ झेलने के बाद स्नेहा की जिंदगी में आध्यात्म की एंट्री हुई और अब भगवान कृष्ण स्नेहा की जिंदगी का सबसे इंपॉर्टेंट हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में स्नेहा ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपने आध्यात्मिक सफर पर भी खुलकर बातचीत की है। साथ ही साथ कई खुलासे भी किए हैं।

तलाकशुदा एक्ट्रेस स्नेहा ने शेयर किया कि एक वक्त ऐसा आया जब उनका लोगों पर से विश्वास उठने लगा था। एक्ट्रेस को लगता था कि हर इंसान किसी ना किसी तरह अपने मतलब के लिए काम करता है। और रिश्तों से भरोसा उठने और खूब डाउनफॉल देखने के बाद ही एक्ट्रेस ने भक्ति का रुख अपनाया और भगवान कृष्ण की भक्ति में खोकर अपने हर दर्द को भुलाने की कोशिश भी की। वेल अपनी बातचीत के दौरान आगे भी स्नेहा ने शेयर किया कि भगवान से जुड़ने के बाद मुझे एक ऐसा सुकून मिला जिसकी मुझे लंबे वक्त से तलाश थी। यही वजह है कि आज मेरी जिंदगी मुंबई की ग्लैमर भरी जिंदगी से ज्यादा वृंदावन की शांति के करीब है।

यही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी आध्यात्मिक जर्नी की शुरुआत का दिलचस्प किस्सा भी फैंस के साथ शेयर करते हुए यह भी बताया मुझे एक मंदिर की तरफ से बुलावा आया था। लेकिन शुरुआत में मुझे यह शक हुआ कि कहीं यह कोई स्कैम तो नहीं लेकिन वृंदावन पहुंचने के बाद मेरी सोच पूरी तरह बदल गई। स्नेहा ने बताया कि वहां सिर्फ तीन दिन रहने के बाद मुझे महसूस हुआ कि शायद मैं मुंबई में रहने के लिए बनी ही नहीं हूं। भगवान कृष्ण से जुड़कर मुझे जो शांति मिली वो मेरे लिए बहुत खास थी। मुझे आध्यात्म में वही प्यार बिना शर्त मिला जिसकी मुझे तलाश थी।

कृष्ण में आस्था ने मुझे अंदर से इतना मजबूत कर दिया कि अब मुझे अपनी खुशी के लिए किसी दूसरे इंसान पर निर्भर रहने की जरूरत महसूस नहीं होती। वेल इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि फिलहाल उन्हें किसी इंसान के साथ पारंपरिक रिश्ते की जरूरत महसूस नहीं होती क्योंकि भगवान कृष्ण ने उनके दिल की हर कमी को पूरा कर दिया है। वेल अपनी बात को खत्म करने से पहले स्नेहा ने यह भी कहा कि वह अब वो खुद के साथ बेहद खुश और सेटिस्फाई भी हैं।

बस अब एक्ट्रेस के यही खुलासे तेजी से वायरल होने के साथ-साथ लोगों का ध्यान खींच रही हैं। बहरहाल बता दें कि स्नेहा वाघ की पहली शादी आविष्कार दावेकर से हुई थी जो कुछ सालों बाद घरेलू हिंसा की वजह से टूट गई थी। वहीं एक्ट्रेस की दूसरी शादी अनुराग सोलंकी के साथ 29 जनवरी 2025 को हुई जो कि सिर्फ 8 महीने में ही टूट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *