Cli

18 साल तक कहाँ थी प्रिया गिल? मीडिया ने क्यों बर्बाद की जिंदगी?

Uncategorized

पहलीप [संगीत] पहली बार मोहब्बत की है। कुछ ना समझ में भारतीय हिंदी सिनेमा की 90 के दशक की एक ऐसी अभिनेत्री जिसकी खूबसूरती, सादगी, मासूमियत ने सभी लोगों के दिलों में अमिट पहचान बनाई। जिसको आज तक याद किया जाता है। यह अभिनेत्री अपने बेहद छोटे से फिल्मी सफर में एक फिल्म में निभाए गए किरदार की वजह से कैसे आज तक जिंदा है अपने चाहने वालों के दिलों में। बांट रहा था जब खुदा सारे [संगीत] जहां की बेहद खूबसूरत ये अभिनेत्री मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सेकंड रनर अप रहने के बाद भी हिंदी सिनेमा में नहीं आना चाहती थी। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही कैसे इस अभिनेत्री के मंगेतर शहीद हो गए। क्या आप जानते हैं कि कैसे सोशल मीडिया पर एक फोटो को लेकर इनके बारे में गलत अफवाह उड़ा दी गई जिसकी वजह से इस अभिनेत्री को अपना सब कुछ छोड़कर गुमनामी में जाना पड़ा जिसके बाद आज तक इनको खोजा जा रहा है। जिंदा रहने [संगीत] के लिए तेरी कसम एक मुलाकात। इस अभिनेत्री ने जब बॉलीवुड में अपना कदम रखा था, तो सभी इनके दीवाने हो गए थे। और इनकी चर्चा सब तरफ थी। इस अभिनेत्री ने बेहद छोटे से फिल्मी सफर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। ऐसी अदाकारा जो हम सभी के बीच पहचानी गई प्रिया गिल के नाम से। पहलीप [संगीत] पहली बार ये चाहत उनकी है। कुछ ना समझ [संगीत] हिंदी सिनेमा में न जाने कितने ही कलाकार आए। कुछ अपनी पहचान बना पाए तो कुछ गुमनामी में चले गए। ऐसी ही एक अभिनेत्री रही है प्रिया गिल। जिनको बॉलीवुड से गायब हुआ एक लंबा अरसा गुजर गया है।

लेकिन उनको आज तक कोई भी नहीं भूल पाया है। आज हम अपने इस शो में बताएंगे कि प्रिया गिल कहां है। वो दुनिया के किस कोने में है। किस दर्द और तकलीफ में है वो और किसकी वजह से वो आज हमारे बीच नहीं है। बने रहिए आप हमारे साथ इस वीडियो के अंत तक। अब क्या रह गया? सब कुछ खो गया। देखो ये क्या [संगीत] तू मेरी लैला [संगीत] वो बोली देखता है साला अपुन जब प्रिया गिल का जन्म 9 दिसंबर 1975 को एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। इनके पिता भारतीय आर्मी ऑफिसर थे और इनकी मां घरेलू महिला थी। प्रिया गिल का पूरा परिवार आर्मी से जुड़ा हुआ था। दूर-दूर तक इनके परिवार में बॉलीवुड में कोई नहीं था। ना किसी की दिलचस्पी थी। लेकिन इस परिवार में प्रिया गिल ने इस दायरे को तोड़ दिया। प्रिया को स्कूल के समय से ही फिल्म्स अपनी तरफ आकर्षित करने लगी और फिल्मी एक्ट्रेसेस को देखकर उनके मन में भी बनने की ख्वाहिश जाग गई। जिसके चलते प्रिया स्कूल में स्टेज परफॉर्मेंससेस और मॉडलिंग करने लगी थी। प्रिया जब कॉलेज में थी तो इन्होंने अपने कॉलेज के सभी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और वह सभी कॉन्टेस्ट प्रिया गिल के नाम रहे। जिसके बाद प्रिया गिल पंजाब में जानी जाने लगी और इनकी झोली में कई बड़े ब्रांड के विज्ञापन आ गिरे। प्रिया मॉडलिंग में तो नाम कमा ही रही थी।

ऐसे में साल 1995 में प्रिया गिल ने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। यह कॉन्टेस्ट में फाइनल राउंड तक पहुंची। लेकिन मिस इंडिया का खिताब नहीं जीत [संगीत] पाई और इस कॉन्टेस्ट में नंबर टू पर रही। नंबर टू पर रहने के बावजूद भी यह बॉलीवुड से दूर थी। इनके [संगीत] पास मॉडलिंग के कई बड़े प्रोजेक्ट तो थे लेकिन कोई गॉडफादर नहीं था। हालांकि प्रिया गिल बॉलीवुड में कदम रखें। इससे पहले ही जिंदगी ने इनको एक गहरा जख्म दे दिया। जिसकी वजह से यह काफी समय तक दुख दर्द में रही। [संगीत] दरअसल प्रिया का परिवार काफी सख्त था और उन्होंने प्रिया के मॉडलिंग के समय ही भारतीय नेवी में पायलट रहे एक ऑफिसर से उनकी सगाई तय कर दी थी। सभी लोग इस रिश्ते से बहुत खुश थे। लेकिन अनहोनी को कौन डाल सकता था। इनके मंगेतर की एक हादसे में मौत हो गई। वो देश के लिए शहीद हो गए। इस हादसे ने प्रिया को झकझोर कर रख दिया था। प्रिया एकदम गुमसुम सी हो गई। परिवार वालों ने प्रिया की हालत देखी और उनको समझाया और उनसे उनके पैशन मॉडलिंग में ही आगे काम करने को कहा ताकि वह इस हादसे को अपने मन से निकाल पाएं और जिंदगी में नॉर्मल हो जाएं। प्रिया ने भी परिवार वालों की बात को मान लिया और मॉडलिंग पर फिर से ध्यान देने लगी। साल 1996 में अमिताभ बच्चन ने अपनी कंपनी एबीसीएल फिल्म प्रोडक्शन एंड इंस्टट्यूट की स्थापना की थी। अमिताभ बच्चन उस दौरान कुछ नए चेहरों को लेकर एक [संगीत] फिल्म तेरे मेरे सपने बनाना चाहते थे। जिसके लिए इन्होंने पूरे देश में टैलेंट हंट कंपटीशन रखा। इस कंपटीशन के जरिए उस समय चार लोगों को सेलेक्ट किया गया। जिसमें [संगीत] एक नाम प्रिया गिल का भी था।

इनके अलावा अरशद वारसी, चंद्रचूर सिंह और सिमरन नाम की एक्ट्रेस इस फिल्म की पसंद बनी। प्रिया गिल और अरशद वारसी की यह डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की देखरेख में बन रही थी। यह प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म थी जिसके जरिए अमिताभ बच्चन प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख रहे थे। उनको इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। [संगीत] फिल्म बनकर बॉक्स ऑफिस पर पहुंची। लेकिन बदकिस्मती से [संगीत] इस फिल्म को जनता ने नकार दिया और प्रिया गिल के साथ-साथ अमिताभ बच्चन की सफल निर्माता बनने का यह सपना टूट गया और यह फिल्म फ्लॉप हो गई। तेरे [संगीत][गाना गाने की आवाज़] मेरे सपने खिले यारों के दिल मिले। तेरे मेरे सपने। हालांकि फिल्म ने कोई कमाल तो नहीं किया लेकिन प्रिया गिल की खूबसूरती सादगी को कई बड़े-बड़े फिल्म निर्माताओं ने पसंद किया और इसी वजह से साल 1998 में इनको अरबाज़ खान के साथ फिल्म श्याम घनशाह मिल गई। लेकिन प्रिया की किस्मत ने इस बार भी इनका साथ नहीं दिया और यह फिल्म भी फ्लॉप हो गई। प्रिया कामयाबी के लिए तरस रही थी। वो अपनी पहचान बनाना चाहती थी। आशा और निराशा के बीच साल 1999 में इनको सुनील शेट्टी के साथ फिल्म बड़े दिलवाला मिल गई। लेकिन जनता ने इस फिल्म को वो प्यार नहीं दिया जिसकी प्रिया गिल को उम्मीद थी। फिल्म लगातार फ्लॉप हो रही थी। उनकी अभी तक एक भी फिल्म कामयाब नहीं हुई थी। तो ऐसे में इन्होंने मलयालम फिल्म मेघम साइन कर ली। इस फिल्म में इनके साथ साउथ के सुपरस्टार ममूटी थे। यह फिल्म भी एवरेज फिल्म ही साबित हुई। प्रिया जी तोड़ मेहनत कर रही थी। लेकिन [संगीत] उनकी किस्मत हर तरफ से उनको चोट पहुंचा रही थी। लेकिन प्रिया ने हार नहीं मानी और वो हर तकलीफ को साइड करके एक कामयाब फिल्म की तलाश में पूरी शिद्दत के साथ लगी रहीं। और साल 1999 में वो समय आया और वो फिल्म आई जिसकी वजह से 25 साल बाद भी प्रिया गिल को आज याद किया जाता है। इस फिल्म की कामयाबी ने प्रिया गिल को वो पहचान दिलाई जिसको आज तक भी कोई नहीं मिटा पाया है।

यह फिल्म प्रिया गिल के फिल्मी सफर की पहली सुपरहिट फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। यह फिल्म थी सिर्फ तुम। रहने [संगीत] के लिए तेरी कसम। इस फिल्म की कहानी और गाने सभी कुछ लाजवाब थे। इस फिल्म को बोनी कपूर ने बनाया था और इस फिल्म में अपने छोटे भाई संजय कपूर को लिया था। यह पूरी फिल्म एक लॉन्ग डिस्टेंस लव स्टोरी पर आधारित थी। इस फिल्म में प्रिया गिल ने आरती नाम का किरदार किया था। जिसको आज उसी प्यार के साथ देखा जाता है। पहले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा गई थी। उसके बाद जब यह फिल्म केबल नेटवर्क के जरिए घर-घर तक पहुंची तो इस फिल्म ने उम्मीद से दुगना काम किया और यह फिल्म घर-घर की पसंद बन गई। और इस फिल्म के गाने घर-घर में सुनाई देने लगे। दिलबर दिलबर दिलबर दिलबर दिलबर दिलबर दिलबर दिलबर। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रिया गल काफी खुश थी। उनकी फिल्म के चर्चे चारों तरफ [संगीत] थे और उनकी किस्मत चमक चुकी थी। जिसके बाद इनके पास हिंदी, [संगीत] तेलुगु, मलयालम फिल्म के ऑफर्स आने लगे। जिसमें यह बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ नजर आई। इसके बाद यह शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, चंद्रचूर सिंह, शरद कपूर के साथ फिल्म जोश में नजर आई। हालांकि इस फिल्म को वो सफलता नहीं मिली लेकिन इस फिल्म से प्रिया गिल के काम की काफी तारीफ हुई। तेरे को बहुत मजा आता है ना सीधा-सीधा लोगों को फूल करने में। तू भी तो उसको फूल करती है। लव मेरे को करती है और घूमने को उसके साथ जाती है। ओह शट अप। एक दिन गॉड तुमको बहुत पनिश करेगा। इसके बाद प्रिया गिल की 2002 में दो फिल्में आई जिन्होंने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। लेकिन यह दोनों ही फिल्म हिंदी फिल्म नहीं थी। एक तमिल फिल्म थी जिसका नाम था रेड तो दूसरी फिल्म थी जियानू यह एक पंजाबी फिल्म थी। दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई। ना ये हंसताए ना ये रंदाए। [गाना गाने की आवाज़] इसके बाद साल 2003 में इनकी दो फिल्म और आई। एक एलओसी कारगिल और दूसरी बॉर्डर हिंदुस्तान का। यह दोनों ही फिल्म इंडियन आर्मी पर आधारित थी। और दोनों ही फिल्म में प्रिया गल का रोल काफी छोटा था।

हिंदी सिनेमा के साथ-साथ यह कई और भाषाओं की फिल्में भी कर रही थी। लेकिन इनको दोबारा वो कामयाबी नहीं मिली जो कामयाबी इनको सिर्फ तुम फिल्म से मिली थी। प्रिया गिल के पास अब फिल्म के ऑफर कम थे जिसकी वजह से यह एक-द साल खाली रही और जो फिल्म उस समय इनको मिल रही थी उसमें फिल्म निर्माता इनसे बोल्ड किरदार निभाने के लिए बोल रहे थे जिसके लिए प्रिया कभी राजी नहीं हुई जिसकी वजह से फिल्म निर्माता इनको फिल्मों में साइन नहीं कर रहे थे। मायूस और निराश प्रिया गिल ने मजबूरी में भोजपुरी सिनेमा की तरफ रुख किया और भोजपुरी फिल्म पिया तोसे नैना लागे में काम किया। प्रिया फिल्म में किसी भी तरह का अंग प्रदर्शन नहीं करना चाहती थी और कुछ फिल्म निर्माता इनसे फिल्म में [संगीत] यह सब कराना चाहते थे। लेकिन प्रिया गिल ने इनसे दूरी बना ली। जिसका नतीजा यह हुआ कि इनको फिल्म मिलना ही बंद हो गई। जिसकी वजह से यह काफी परेशान हो गई। जैसे तैसे साल 2006 में इनकी एक और हिंदी फिल्म आई जिसका नाम भैरवी था। फिल्म फ्लॉप हो गई और इस फिल्म के बाद प्रिया गिल को भी फ्लॉप एक्ट्रेस माना जाने लगा और यह एकदम से बॉलीवुड से गायब हो गई। किसी ने भी इनके बारे में जानने की कोशिश नहीं की। प्रिया गिल एक संस्कारी अभिनेत्री थी। वह सिर्फ हिंदी सिनेमा में अपने हुनर के दम पर काम करना चाहती थी। लेकिन कुछ लोगों की गंदी नजर बोल्ड किरदार के नाम पर कुछ और ही कराना चाहते थे जो प्रिया को बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। अपने 10 साल के फिल्मी सफर में प्रिया गिल ने ज्यादा फिल्में तो नहीं की। प्रिया ने सभी भाषाओं में बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। लेकिन जो नाम और शोहरत फिल्म सिर्फ तुमसे उन्हें मिली थी उसको यह दोबारा कभी नहीं दोहरा पाई। समय गुजरा और प्रिया गिल की कोई भी खबर नहीं थी। उनके चाहने वाले उनके बारे में जानना चाहते थे कि वह आखिर हैं कहां। लेकिन उनका कुछ भी अता-पता नहीं था किसी के भी पास। उनको लेकर कई तरह की अफवाहें आती रही। कुछ लोगों का मानना था कि वह अमेरिका चली गई हैं। उन्होंने शादी कर ली है। लेकिन इन सब बातों में कितनी सच्चाई है इस बात पर आज भी पर्दा डला हुआ है। इसके बाद प्रिया गिल की एक दिन एक तस्वीर सबके सामने आई जिसमें वह एक गुरुद्वारे में कुछ गरीब बच्चों के साथ खाने की थाली के साथ बैठी हुई नजर आई। इस तस्वीर के बाद कुछ मीडिया संस्थानों ने इस तस्वीर को गलत खबर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया कि हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री दाने-दाने को मोहताज गुरुद्वारे में खाना खाकर कर रही हैं गुजारा। इस खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया। उनके चाहने वाले उनके लिए काफी दुखी हुए और उनके लिए दुआएं करने लगे। लेकिन जब इस बात का पता प्रिया गिल को चला तो उन्होंने इस फोटो पर अपनी सफाई दी और कहा कि जो खबर मीडिया में चल रही है ऐसा कुछ नहीं। मैं पंजाब में थी। यहां एक गुरुद्वारे में बच्चों को खाना खिलाने आई थी। लेकिन मुझे नहीं पता था कि मेरी इस तस्वीर का ऐसा इस्तेमाल होगा। इसके बाद प्रिया गिल मीडिया से इस कदर नाराज हुई कि यह उसके बाद से आज तक कहां हैं, कैसी [संगीत] हैं, किसी को कुछ नहीं पता। हालांकि इनको काफी खोजने की कोशिश की गई लेकिन इनका किसी को कोई सुराग नहीं मिल रहा। इनके इस तरह गायब होने से सभी लोगों को काफी धक्का लगा। शायद प्रिया गिल मीडिया के द्वारा उनकी गलत पब्लिसिटी करने की वजह से बुरी तरह से नाराज हो गई थी। जिसकी वजह से वह आज तक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नजर नहीं आती हैं।

दिन कब महीनों में बदले महीने सालों में लेकिन प्रिया गिल की कहीं से कोई भी खबर सामने नहीं आई। लेकिन एक दिन उनके किसी फैन ने उनके [संगीत] साथ उनकी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की। यह तस्वीर दुबई में पोस्ट की गई जिससे पता चलता था कि प्रिया दुबई में है। लेकिन कुछ समय बाद इनकी एक तस्वीर और सामने आई। यह फोटो फ्रांस में एक बैड [संगीत] स्टोर के मालिक ने शेयर की जिसमें वह प्रिया गिल के साथ नजर आ रहे हैं। प्रिया इस फोटो में आज भी बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन प्रिया गिल सच में कहां हैं? कैसी हैं? क्या कर रही हैं? उनकी शादी हुई है या नहीं? यह सवाल आज भी ज्यों का त्यों बना हुआ है। लेकिन उनकी यह फोटो आने से उनके चाहने वालों को काफी राहत मिली। लेकिन सवाल आज भी यही है कि आखिर प्रिया गिल कहां हैं? वो किस शहर में हैं? किसके साथ हैं? प्रिया गिल को लेकर आज भी सिर्फ अनुमान ही लगाए जा रहे हैं। लेकिन सभी सच से कोसों दूर हैं। प्रिया गिल हमारे बीच से ऐसे चली जाएंगी यह कभी सोचा ना था। उनकी फिल्म आज भी उनको जिंदा रखे हुए हैं उनके चाहने वालों के बीच। प्रिया गिल एक समझदार और शालीनता वाली अभिनेत्री थी। उन्होंने कभी भी वह काम नहीं किया जिसकी गवाही उनके जमीर ने ना दी हो। जबकि उनके साथ की कुछ एक्ट्रेसेस आज भी बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हम उम्मीद करते हैं कि प्रिया गर्ल जहां भी हैं वह अच्छी रहें, खुश रहें, संपन्न रहें और अपने चाहने वालों के सामने जल्दी वापस आए। मैं खुद मिलने आऊंगी कुछ दिन [संगीत] दिल को समझा दो। तो दोस्तों, यह थी प्रिया गिल की सच्ची कहानी जिसको हमने आपके सामने रखा। अगर आपके पास प्रिया गिल को लेकर कोई पुख्ता जानकारी हो या मिलती है तो हमें आप कमेंट करके जरूर बताएं। आपको हमारा आज का शो यह कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और आपका हमारा प्यार यूं ही बना रहे उसके लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना [संगीत] भूलें। जल्दी ही एक नई सच्ची कहानी के साथ फिर से हाजिर होंगे। तब तक आप अपना अपने परिवार का ख्याल रखें और सुरक्षित रहें। धन्यवाद। एक मुलाकात [संगीत] जरूरी है सनम एक मुला [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *