Cli

सनी देओल ने डर में शाहरुख खान से हुई लड़ाई पर क्या कहा? 16 साल पुराना लफड़ा कैसे खत्म हुआ?

Uncategorized

सनी देओल और शाहरुख खान ने आज तक केवल एक फिल्म में साथ काम किया है। वह फिल्म है यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बने डर। मूवी बड़ी हिट रही। शाहरुख स्टार बन गए मगर दूसरी तरफ सनी और उनके बीच ऐसी अनबन शुरू हुई कि दोनों ने 16 सालों तक बात नहीं की। हालांकि गदर 2 की रिलीज़ के बाद उनके रिश्ते सुधरे। शाहरुख सनी की फिल्म की सक्सेस पार्टी में गए, गले मिले, पुराने गिले शिकवे मिट गए। मगर सनी आज भी शाहरुख को केवल कलीग मानते हैं अपना दोस्त नहीं। सनी देओल [संगीत] इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म बंटवारा 1947 को प्रमोट कर रहे हैं। इस दौरान वह शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर भी गए। बातचीत के दौरान उस घटना का जिक्र हुआ जब डर के दौरान सनी ने सेट पर गुस्से में अपनी जींस फाड़ दी थी। इस पर सनी कहते हैं मैं गुस्सा नहीं था। मैंने जींस इसलिए फाड़ी क्योंकि मैं खुद से बहुत नाराज था। जब आप यंग होते हैं तो

दो लोगों के बीच ऐसी चीजें हो जाती हैं। मैं कभी भी ऐसा इंसान नहीं रहा। मैं खुद को लेकर कभी इनसिक्योर नहीं महसूस करता। फिर चाहे वो सेट हो या कहीं लेकिन इनसिक्योरिटी की वजह से कई एक्टर्स ऐसी चीजें कर बैठते हैं जिनकी उन्हें जरूरत नहीं होती। हम वही करते हैं जो हमारा कैरेक्टर हमसे करवाता है। हम उसके परे कुछ नहीं हो सकते। फिर भी कई एक्टर्स बहुत इनसिक्योर होते हैं। उसकी वजह से फिर वाइब्स गलत हो जाती हैं। लेकिन यही हमारी इंडस्ट्री की सच्चाई है। यह पूछे जाने पर कि क्या शाहरुख और उनमें दोस्ती [संगीत] है? सनी कहते हैं उस वक्त भी कोई दुश्मनी तो थी नहीं। हम सब कलीग्स हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हम सभी कलीग्स हैं। दोस्त नहीं। मैं जब चाहे उन्हें कॉल कर सकता हूं मगर मैंने ऐसा कभी किया नहीं

। मेरे जितने भी दोस्त हैं वो या तो स्कूल से हैं या कॉलेज से। दोस्ती वो होती है जहां आप नंगे हो जाते हैं। यह सब बचपन में ही हो पाता है बाद में नहीं। 1993 में रिलीज हुई डर में सनी ने एक कमांडो का रोल किया था। वहीं जूही चावला उनकी पत्नी किरण के किरदार में थी। शाहरुख फिल्म में राहुल नाम के एक साइको स्टॉकर बने थे। उन्हें इस नेगेटिव रोल में लोगों ने काफी पसंद किया। कहा जाता है कि शाहरुख ने डर में सनी को ओवर शैडो कर दिया था। खुद सनी ने भी इस बात को एक्सेप्ट किया। उन्हें इस बात से नाराजगी थी कि शाहरुख का किरदार बड़ी आसानी से उन्हें सामने से चाकू मार गया। जबकि कोई भी कमांडो कभी ऐसा नहीं होने देगा। सनी का यह भी कहना था कि मेकर्स

ने फिल्म में विलेन को ग्लोरिफाई किया है। इस बात पर उन्होंने तब यश चोपड़ा से भी बहस कर ली थी। यही नहीं उन्होंने यह कसम खा ली थी कि वह यश के साथ कभी काम नहीं करेंगे। शाहरुख से तो उन्होंने अगले 16 सालों तक बात ही नहीं की। सुभाष गही ने एक इवेंट में दोनों के बीच सुलह करवाने की कोशिश भी की मगर उससे भी [संगीत] दाल कुछ खास गली नहीं। लेकिन 2023 में गदर 2 की सक्सेस पार्टी के बाद जब शाहरुख ने सनी को कॉल किया। फिर उनकी सक्सेस पार्टी में गए उसके बाद चीजें थोड़ी सुधरी। इतना ही नहीं सनी ने भविष्य में शाहरुख के साथ दोबारा काम करने की इच्छा भी जताई। मगर यह सब एक कलीग रहते हुए वो करना चाहते हैं। इस पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बता सकते हैं। यह खबर लिखी है हमारे साथी शुभांजल ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *