एक लंबे वक्त के बाद सनी देओल ने फिल्मी पर्दे पर वापसी की है बंटवारा 1947फिल्म के साथ उन्होंने एक दमदार शुरुआत की है। बंटवारा 1947फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं ऐसे में हेमा मालिनी ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी राय सबके सामने रखी है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर अपना रिव्यू पोस्ट किया है।
X हैंडल पर फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म लोगों को नफरत और बंटवारे की जगह इंसानियत और प्यार को चुनने की सीख देती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म देखने के बाद लोगों की सोच में पॉजिटिव बदलाव आएगा और वे एक-दूसरे के प्रति ज्यादा दयालु बनें।
हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि उन्होंने एक दिन पहले ‘बटवारा’ देखी और उन्हें फिल्म बेहद शानदार लगी. उनके मुताबिक, फिल्म साफ तौर पर यह संदेश देती है कि आज देश को इंसानियत,आपसी सम्मान और सद्भाव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि नफरत और बंटवारे से ज्यादा जरूरी है कि लोग एक-दूसरे को समझें और मिल-जुलकर रहें.
बता दें फिल्म की कहानी 1947 में हुए भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसे असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ से प्रेरित बताया जा रहा है.