Cli

नेशनल अवार्ड विनिंग मशहूर फिल्म मेकर का हुआ निधन!

Uncategorized

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद भरी खबर सामने आई है। नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म मेकर राजा सेन अब हमारे बीच नहीं है। 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लंबे वक्त से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और आखिरी दिनों में उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। हॉस्पिटल में भी उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। राजा सेन को खासतौर पर उनकी नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म दामू के लिए याद किया जाता है।

साल 1996 में आई इस फिल्म में बहुत से कलाकार देखने को मिले थे और इस फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला था। लेकिन राजा सेन का सफर सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने बंगाली सिनेमा के साथ-साथ टेलीविजन और डॉक्यूमेंट्री की दुनिया में भी लंबे वक्त तक काम किया। उनके निधन की खबर सामने आते ही बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकार

और फिल्म से जुड़े लोगों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। उनके काम का एक बड़ा खास हिस्सा यह था कि उन्होंने कहानियों को सिर्फ एंटरटेनमेंट के नजरिए से नहीं देखा बल्कि समाज और इंसानी रिश्तों को भी अपनी फिल्मों में जगा दी। राजा सेन ने अपने करियर की शुरुआत डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग से की थी। उनकी डॉक्यूमेंट्री सुचित्रा मित्र को भी नेशनल अवार्ड मिला था। लेकिन उसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और फिल्म दामू ने उनकी पॉपुलरिटी में चार चांद लगाए। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन कि

या और उनकी फिल्म देश में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो राजा सेन पिछले कुछ वक्त से हेल्थ की समस्या से जूझ रहे थे। शुरुआत में उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया। लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एसएस केएम हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां उन्हें लंग्स, हार्ट और किडनी से जुड़ी जो परेशानी थी उसका सामना करना पड़ा।

लेकिन आज उनके जाने के बाद पीछे रह गई है उनकी बनाई फिल्मों की एक बड़ी विरासत। राजा सेन सिर्फ एक फिल्म मेकर नहीं थे बल्कि बंगाली सिनेमा में उस जनरेशन का हिस्सा थे जिसने मीनिंगफुल स्टोरी टेलिंग को अपनी पहचान बनाया था। उनका जाना बंगाली सिनेमा के लिए एक बड़ा लॉस है। उनकी फिल्मों के जरिए उनकी सोच, उनका सिनेमा और उनकी कहानियां लंबे वक्त तक फैंस के बीच जिंदा रहेंगी। हम भी अपनी टीम की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *