Cli

आखिर क्यों की थी किशोर कुमार ने चार शादियां? फिर भी अकेले रह गए थे किशोर कुमार?

Uncategorized

निर्देशन और अभिनय से लेकर गायन तक किशोर कुमार ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया। किशोर कुमार के बारे में जितना लिखा जाए या जितना कहा जाए उतना ही कम है। वो एक ऐसे इंसान थे जो अपनी गायकी और अभिनय से उदास चेहरे पर भी मुस्कान ला दिया करते थे। किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। और बाद में वह मुंबई आ गए। यहां उन्होंने अपने बड़े भाई अशोक कुमार के नक्शे कदम पर चलने के लिए कड़ी मेहनत की और कामयाब भी हुए। किशोर दा की गायन शैली और अभिनय को लोग आज भी याद और पसंद करते हैं।

किशोर कुमार ने ना जाने कितनी ही फिल्मों में हमें गुदगुदाया और अपनी गायकी से हमारा खूब मनोरंजन भी किया। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किशोर कुमार की पहली शादी 1950 में दिग्गज फिल्मकार सत्यजीत रे की भतीजी रूमा गुहा से हुई थी। अमित कुमार किशोर कुमार और रूमा के ही बेटे हैं। हालांकि यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और 1958 में किशोर कुमार और रूमा का तलाक हो गया। इसके बाद किशोर कुमार की जिंदगी में आई बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो यानी मधुबाला। 1960 में किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी की।

हालांकि किशोर कुमार के घर में कभी भी मधुबाला को जगह नहीं मिली। कहा जाता है कि मधुबाला के लिए किशोर कुमार ने अलग से फ्लैट लिया था। पर वह मधुबाला के साथ कम समय बिताते थे। जिसके कारण दोनों के बीच दूरियां आने लगी और यह दूरियां कभी नहीं मिट सकी। 1959 में मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया और किशोर कुमार तब अकेले पड़ गए। मधुबाला के चले जाने के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में एक और महिला की एंट्री हुई। यह थी अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री योगिता बाली। यह बात 1976 की है। अनु कपूर अपने एक शो में बताते हैं कि यह वह समय था, जब किशोर कुमार और योगिता बाली की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी थी।

दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। पर यह रिश्ता योगिता बाली की मां हरिदर्शन कौर को कतई मंजूर नहीं था। वजह यह थी कि यह किशोर कुमार की तीसरी शादी थी। और मां नहीं चाहती थी कि बेटी योगिता एक ऐसे आदमी से शादी करें जो पहले दो शादियां कर चुका था। जब योगिता बाली का परिवार किशोर कुमार और उनकी शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो उन्होंने चोरी छिपे शादी करने का फैसला किया। 4 अगस्त को किशोर कुमार का जन्मदिन होता है और 4 अगस्त 1976 को ही किशोर कुमार ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने एक दोस्त के घर योगिता बाली से चोरी छिपे शादी रचा ली दोनों ने कई दिनों तक कोशिश की कि यह शादी का राज छिपा रहे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शादी को एक हफ्ता भी नहीं हुआ था और यह शादी का राज योगिता की मां हरिदर्शन कौर के सामने खुल गया। यह जानते ही हरिदर्शन कौर भड़क गई।

वह काफी गुस्सा हुई, लेकिन किशोर कुमार और योगिता शादी कर चुके थे, जिसे स्वीकारने के अलावा उनके पास कोई चारा भी नहीं बचा था। इसके बाद शमी कपूर और उनकी पत्नी गीता बाली, जो योगिता की बुआ थी, उन्होंने इस मसले में दखल दिया, तब जाकर हरिदर्शन कौर ने इस शादी को स्वीकार किया। हालांकि हरिदर्शन कौर ने इस शादी को स्वीकारने की यह शर्त रखी कि किशोर कुमार और योगिता की शादी एक बार फिर से होगी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में।

इसके बाद 17 अगस्त 1976 में योगिता बाली और किशोर कुमार की दोबारा शादी हुई और वह भी सिख धर्म के रीति रिवाजों [संगीत] के हिसाब से। दोनों की शादी को खुशी-खुशी सभी ने स्वीकारा। शादी के बाद योगिता बाली और किशोर कुमार बेंगलुरु गए हनीमून बनाने के लिए और वह वहां दिग्गज अभिनेता महमूद के घर ठहरे। हालांकि किशोर कुमार की यह शादी भी ज्यादा दिन टिक ना सकी और शादी के महज 2 साल बाद यानी 1978 में वह योगिता बाली से अलग हो गए। इसके बाद 1980 में किशोर कुमार ने चौथी शादी लीना चंदावरर्कर से की जो अपने दौर की काफी फेमस एक्ट्रेस थी। दोनों को एक बेटा भी हुआ जिसका नाम सुमित कुमार है। तो दोस्तों आज का यह वीडियो मैं यहीं समाप्त करता हूं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *