थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते में सब कुछ ठीक हो गया है। तलाक का केस वापस लेने के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा तशा कृष्णन की हो रही है। आखिर तृषा ने ऐसा क्या पोस्ट किया कि सोशल मीडिया पर लोग इसे सीधा विजय से जोड़ने लगे? क्या यह सिर्फ एक संयोग है या इस पोस्ट के पीछे की कोई और कहानी है? साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी खबरों में से एक बार फिर थलापति विजय, संगीता और तृषा कृष्णन का नाम सामने आ रहा है। पिछले कई महीनों से विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते को लेकर कई तरीके की बातें चल रही थी।
फरवरी 2026 में संगीता ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विजय की निजी जिंदगी को लेकर कई तरीके की अटकलें लगाई जाने लगी। इसी दौरान त्रिशा कृष्णन का नाम भी लगातार चर्चा में रहा और यह कहा जाने लगा कि विजय और तृषा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन्हीं की वजह से विजय और संगीता का तलाक होने जा रहा है। लोगों ने विजय और तृषा को कई पब्लिक इवेंट्स पे साथ देखा और यह माना कि दोनों के बीच कोई ना कोई खिचड़ी तो पक रही है। चुनाव नतीजों के दिन शपथ ग्रहण समारोह हो या फिर दूसरे प्रोग्राम्स में दोनों को साथ देखा गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें और तेज हो गई।
हालांकि विजय और त्रिशा ने इन अफवाहों पर कभी भी कोई रिएक्शन नहीं दिया। वहीं तलाक की कार्यवाही में किसी एक्ट्रेस का नाम पब्लिकली नहीं लिया गया। फिर वहीं इस कहानी में नया मोड़ आया। 7 अगस्त यानी हाल ही में संगीता ने फैमिली कोर्ट में अपनी अर्ज़ को वापस तो ले लिया। कोर्ट ने भी अर्जी वापस लेने की परमिशन दे दी लेकिन उन्होंने केस वापस क्यों लिया? इसकी कोई वजह सामने नहीं आई। इसी के कुछ दिन के बाद त्रिशा कृष्णन ने अपनी Instagram स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर लिखा। उसमें लिखा इस उम्र में ड्रामा शर्मनाक है जाओ कुछ पैसे कमाओ और शांति पाओ। बस यही एक लाइन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। कई यूज़र्स ने बिना देर किए इस पोस्ट को विजय
और संगीता के मामले से जोड़ना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि केस वापस लेने के कुछ दिन के बाद त्रिशा का ऐसा पोस्ट करना सिर्फ एक संयोग नहीं हो सकता। इतना ही नहीं त्रिशा ने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा कितना सौभाग्य है कि आप वही जिंदगी जी रहे हैं जिसके लिए आपने कभी दुआएं की थी। अब इन दोनों पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन यहां एक बात बहुत जरूरी है। त्रिशु कृष्णा ने अपनी किसी पोस्ट में विजय या संगीता का नाम नहीं लिया। उन्होंने यह भी नहीं कहा कि उनका पोस्ट किसी खास व्यक्ति के लिए था। यानी फिलहाल सोशल मीडिया पर जो बातें चल रही है वो सिर्फ लोगों की अपनी कहानी है और अटकलें हैं।
इन पोस्ट पर विजय या उनके परिवार से रिलेटेड होने का कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं मिलता। फिलहाल विजय संगीता के बीच सुलह की खबर ने फैंस को राहत दे दी है। वहीं तृषा की क्रिप्टिक स्टोरी ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। अब सवाल यही है क्या तृषा का पोस्टर सिर्फ एक नॉर्मल विचार था या सोशल मीडिया बेवजह उसे विजय संगीता की कहानी से जोड़कर देख रहा है? अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में आकर जरूर बताएं। अगर वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, शेयर करें और एंटरटेनमेंट की ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए फिल्मी बीट को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।