Cli

क्या मल्लिका शेरावत के प्यार में है टॉम क्रूज? मल्लिका का ने क्या कहा?

Uncategorized

एक रियलिटी शो शुरू होने से पहले ही एक स्टेटमेंट के चलते लाइमलाइट में आ गया और सोशल मीडिया का टेंपरेचर भी इसने बढ़ा दिया है। दरअसल मल्लिका शेरावत ने हॉलीवुड की सुपरस्टार टॉम क्रूस को लेकर एक बड़ा दावा किया है और सुनने वाले इसे सुनकर हैरान रह गए हैं। दरअसल मल्लिका का कहना है कि टॉम क्रूस को उन पर क्रश है और दोनों साथ में पार्टी कर चुके हैं। अब सवाल यह है कि क्या सिर्फ यह एक मजाकिया बातचीत थी या फिर मलिका ने सच में कोई बड़ा सीक्रेट खोल दिया है? दरअसल मल्लिका शेरावत आपको जल्द ही द ट्रेटर्स सीजन 2 में नजर आएंगी।

शो 13 अगस्त से लाइव स्ट्रीम होगा और प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। लेकिन शो शुरू होने से पहले ही मल्लिका की एक क्लिप इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इस क्लिप में कॉमेडियन आदित्य यानी कि कुल्लू मल्लिका से पूछते हैं कि क्या कभी उन्हें किसी पर क्रश हुआ है या फिर हमेशा लोगों को ही उन पर क्रश होता है। इस पर मल्लिका बड़ा ही शानदार जवाब देती हैं और जवाब सुनकर पूरा शो का माहौल ही बदल जाता है। मल्लिका कहती हैं कि लोगों को उन पर क्रश होता रहता है और फिर उसके बाद वह ट्रोम क्रूज का नाम लेती हैं और दावा करती हैं कि आजकल ट्रोम क्रूज को उन पर क्रश है।

इतना ही नहीं मल्लिका आगे यह भी कहती हैं कि अगर उनके पास इस वक्त फोन होता तो वह वीडियो भी दिखा सकती थी। अब जाहिर सी बात है सामने बैठे लोगों के मन में सवाल तो उठेगा कि आखिर टॉम क्रूस किस तरह की वीडियो मलिका को भेज रहे हैं? इस पर मल्लिका जवाब देते हुए कहती है कि प्राइवेट मैसेज या फिर स्नैप नहीं बल्कि उन मोमेंट्स की वीडियो जब दोनों साथ में पार्टी कर रहे थे। मल्लिका ने टॉम क्रूस की तारीफ करते हुए कहा कि वो बहुत शानदार इंसान हैं। बस इसके बाद सोशल मीडिया पर तो रिएशंस की बाढ़ आ गई।

कुछ यूज़र्स ने मल्लिका के कॉन्फिडेंस की तारीफ की तो कुछ ने उनके दावे को लेकर सवाल खड़े कर दिए और कुछ ने इसे मजाक बताया। जबकि कुछ लोगों ने इसको लेकर फनी कमेंट भी किए। यानी कि मल्लिका का एक छोटा सा स्टेटमेंट इंटरनेट पर एक बड़ा डिस्कशन का टॉपिक बन गया। हालांकि मल्लिका के इस दावे को लेकर जो कि शो में उन्होंने बोला है उस पर टॉम क्रूस की तरफ से अभी तक कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

इसलिए फिलहाल इसे मलिका का बयान ही देखा जाएगा। वहीं द ट्रेटर्स सीजन 2 की बात करें तो इसमें आपको मल्लिका के साथ-साथ मुनववर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक का और इसके साथ ही करण कुंद्रा जैसे बड़े नाम दिखाई देंगे। शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। अब शो शुरू होने से पहले ही मल्लिका शेरावत का यह बयान इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है। टॉम क्रूस कोन पर क्रश है। इसने एक बड़ी कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह एपिसोड आने वाले वक्त में और कितने राज खोलता है और कितना बवाल मचाता है। फिलहाल फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *