डॉन 3 छोड़ने पर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को आड़े हाथों लेने की कोशिश की थी एसोसिएशन की मदद से। उससे तो रणवीर सिंह का कुछ बिगड़ा नहीं। उम्मीद की जा रही थी कि अपने ₹45 करोड़ जो फरहान अख्तर ने कथित तौर पर रणवीर सिंह को डॉन 3 में कास्ट करने पर खोए हैं वो वापस वसूलने के लिए या हासिल करने के लिए वो कोर्ट का सहारा लेंगे। रणवीर सिंह के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।
लेकिन फरहान अख्तर ने तो जो किया है वो सोचकर ऐसा लग रहा है कि क्या यह प्लांस थे फरान अख्तर के। एक्चुअली फरहान अख्तर ने अब रणवीर सिंह को अपने पर्सनल इंटरव्यूज में टारगेट करना शुरू कर दिया है। यह देखने को तब मिला जब फरान अख्तर दिल चाहता है फिल्म के बारे में बात करने के लिए एक इंटरव्यू में पहुंचे और वहां पर उन्होंने दिल चाहता है का एक इंसिडेंट बताया कि कैसे सैफ अली खान फिल्म के शुरू होने के 10 दिन पहले तक भी फाइनल नहीं थे और वह सोच रहे थे कि मैं यह फिल्म छोड़ दूं क्योंकि उनकी डेट्स नहीं एडजस्ट हो रही थी।
सैफ अली खान का यह किस्सा बताते हुए फरान अख्तर ने एक ताना दिया रणवीर सिंह का नाम लिए बिना फरान अख्तर ने कहा हालांकि फिल्म की शूट शुरू होने के 1 महीने पहले फिल्म छोड़ देना आजकल एक ट्रेंड बन गया है कई लोगों के लिए। इसके बाद फरान अख्तर हंसते हैं और सामने बैठी होस्ट तो जोर-जोर से हंसती है। होस्ट वही है जिन्होंने धुरंधर का नेगेटिव रिव्यु दिया था और उन्हें इतना बैकलिस्ट मिला था
कि उनका वो रिवु उन्हें डिलीट तक करना पड़ा था। अब सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोग यही कह रहे हैं कि क्यों इंटरव्यूज में या हर जगह क्रिप करके रणवीर सिंह को जिम्मेदार ठहराना रणवीर सिंह पर अगर आपने ₹45 करोड़ खर्च किए हैं तो आप लीगल एक्शन ले सकते हैं।
सालों पहले 2002 में शकील नूरानी करके एक डायरेक्टर था जो रिसेंटली रेप केस में अरेस्ट हुआ है। उसने भी संजय दत्त पर लीगल एक्शन लिया था और कहा था कि संजय दत्त ने जान की बाजी फिल्म के लिए ₹50 लाख साइनिंग अमाउंट ले लिए लेकिन मुझे इस फिल्म की डेट्स तक नहीं दी। शकील नूरानी ने लंबे समय तक केस लड़ा लेकिन वो संजय दत्त का कुछ कर नहीं पाया। हालांकि इस दौरान एसोसिएशन ने तो संजय दत्त की प्रॉपर्टी तक अटैच करवाने के ऑर्डर्स हासिल कर लिए थे। लेकिन संजय दत्त का इस मामले में पलड़ा भारी रहा और संजय दत्त इस तरह से टारगेट होने से बच गए।