देखिए राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी की एक तस्वीर को लेकर शुरू हुई बीजेपी और कांग्रेस की सोशल मीडिया लड़ाई अब पर्सनल कमेंट तक पहुंच गई है। के मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्सपर्ट शेयर करते हुए उनसे पूछा कि यह तस्वीर कहां की है? कब की है? और उनके साथ नजर आ रही महिला और बच्चा कौन है?
इसके बाद कांग्रेस ने इस सवाल का जवाब तो दिया ही साथ ही गिरिराज सिंह पर तीखा हमला भी बोला। अब सवाल यह है कि आखिर तस्वीर में ऐसा क्या था जिस पर सियासी विवाद खड़ा हो गया? दरअसल गिरिराज सिंह ने एक्स पर राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में राहुल गांधी एक महिला और एक बच्चे के साथ नाव में बैठे नजर आ रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने पोस्ट में राहुल गांधी से तस्वीर की जगह, समय और साथ में मौजूद लोगों के बारे में जानकारी मांगी। तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। कांग्रेस की ओर से गिरिराज सिंह के सवाल का जवाब देते हुए सुप्रिया श्रीनेत्र ने उन पर बेहद तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तस्वीर में नजर आ रही महिला राहुल गांधी के मित्र की पत्नी है और उनके साथ मौजूद बच्चा उनका बच्चा है। सुप्रिया श्रीनेत्र ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह की सोच महिलाओं और पुरुषों के साथ देखकर गलत दिशा में चली जाती है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने तीखा पलटवार किया और उन्हें लीचड़ और लिच कहकर तीखी टिप्पणी की। इसके बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अभी डांडिया ने भी तस्वीर को लेकर जानकारी साझा की। उनके मुताबिक यह तस्वीर लेक रॉबर्ट टेक्सास की है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के बगल में बैठा बच्चा उनके दोस्त रवि का बेटा आर्यमन है। जबकि महिला रवि की पत्नी शबनम है। हालांकि तस्वीर से जुड़ी इन जानकारियों की कंफर्मेशन यहां नहीं हुई है।
इसलिए इस दावे के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस सेवा दल के चीफ ऑर्गेनाइजेशन बीबी श्रीनिवास ने भी गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उम्र बढ़ने के साथ ऐसी उत्सुकता ठीक नहीं है। लेकिन इस तस्वीर को लेकर सवाल यहीं खत्म नहीं हुआ। दरअसल यह विवाद उस समय सामने आया जब बीजेपी पहले से ही राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाती रही है। करीब 1 महीने पहले बीजेपी की आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि राहुल गांधी 22 जून से 13 जुलाई के बीच कहां गए? किससे मिले और उनकी यात्रा व ठहरने का खर्च किसने उठाया? बीजेपी की ओर से राहुल गांधी के विदेशी दौरे की संख्या और उनके खर्च को लेकर दावे किए जाते रहे हैं।
बीजेपी ने सवाल उठाया था कि राहुल गांधी के विदेशी दौरे की फंडिंग कौन करता है? यानी तस्वीर पर गिरिराज सिंह का सवाल भी इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है। जहां बीजेपी राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और उनकी गतिविधियों पर सवाल उठाती रही है। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी को निशाना बना रही है। खासतौर पर संसद में राहुल गांधी पहलगाम और सरकार की जवाबदेही को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग करते रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सीधे राजनीतिक आरोप-प्र्यारोप में बदल गया है।
तो एक तस्वीर से शुरू हुआ सवाल अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक और सियासी बहस में बदल गया है। एक तरफ गिरिराज सिंह तस्वीर की जगह और उसमें मौजूद लोगों को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने तस्वीर की जानकारी देते हुए बीजेपी नेता पर निजी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या गिरिराज सिंह कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी पर कोई जवाब देते हैं और क्या यह सोशल मीडिया विवाद संसद के अंदर भी सियासी टकराव का नया मुद्दा बनता है क्योंकि फिलहाल तस्वीर एक है लेकिन सियासत के सवाल कई हैं।