Cli

नसीरुद्दीन शाह को कंगना राणावत ने ये क्या कह दिया?

Uncategorized

बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। नसीरुद्दीन शाह को लेकर अभिनेता-गायक पीयूष मिश्रा की हालिया टिप्पणी के बाद शुरू हुए विवाद में अब कंगना की भी एंट्री हो गई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पीयूष मिश्रा का समर्थन करते हुए नसीरुद्दीन शाह पर तीखी टिप्पणी की।

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर पहले पीयूष मिश्रा ने उठाए सवालदरअसल, यह पूरा विवाद नसीरुद्दीन शाह की उस टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने छात्र प्रदर्शनों को लेकर बॉलीवुड के कुछ लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाया था। नसीरुद्दीन ने इंडस्ट्री की तुलना एक ऐसे कुत्ते से की थी, जिसके मुंह में हड्डी होने की वजह से वह भौंक नहीं सकता। नसीरुद्दीन शाह की इसी टिप्पणी का हवाला देते हुए पीयूष मिश्रा ने झारखंड के रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें जवाब दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इंडस्ट्री के कुछ लोग छात्रों के मुद्दों पर आवाज नहीं उठा रहे थे, तो नसीरुद्दीन शाह खुद इस मामले में क्या कर रहे थे। पीयूष मिश्रा ने कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह का सम्मान करते हैं,

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर किया तीखा हमलापीयूष मिश्रा की टिप्पणी सामने आने के बाद कंगना रनौत ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह का नाम लेते हुए लिखा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि जिस देश की रोटी वह खाती हैं, उसकी रक्षा और उसके लिए लड़ाई करती हैं।

कंगना ने अपने पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को लेकर पड़ोसी देश के लिए लड़ने वाली टिप्पणी भी की। उनके इस बयान ने विवाद को और तीखा कर दिया है।कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने ‘कुत्ता’ कहे जाने को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि आज के दौर में इंसानों के लिए यह शब्द एक तरह से तारीफ है, क्योंकि कुत्तों को वफादारी और क्यूटनेस जैसी खूबियों के लिए जाना जाता है। इसके बाद उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के लिए ‘लोमड़ी’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह उनके जैसा होना पसंद करने के बजाय कुत्ता होना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *