Cli

सर्जरी होती रही, गाना गाते रहे सोनू निगम!
इस जादुई अंदाज ने उड़ा दिए सबके होश!

Uncategorized

दर्द के बीच सर्जरी और जुबां पर मोहम्मद रफी का गाना; सोनू निगम के इस जादुई अंदाज ने उड़ा दिए सबके होश!सर्जरी होती रही, गाना गाते रहे सोनू निगमवीडियो देख यूजर्स बोले- ‘आप अनमोल हो…’बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर को हॉस्पिटल के बेड पर गाना गाते हुए देखा

जा सकता है। सोनू ने खुद यह वीडियो शेयर कर अपनी उंगली की सर्जरी होते हुए दिखाई है। इस दर्द भरे प्रोसेस के दौरान सिंगर मोहम्मद रफी के गाने को गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। सिंगिंग के प्रति सोनू के लग्न और उनकी इस हिम्मत की तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर्स उनकी हाथ की उंगली की सर्जरी कर रहे हैं। सोनू निगम ने अपने Instagram पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में सोनू हॉस्पिटल के बेड पर पड़े हैं और दूसरी तरफ उनकी उंगली की सर्जरी चल रही है। इस दौरान सिंगर मोहम्मद रफी का गाना सुहानी रात ढल चुकी है गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें अपने डॉक्टर से भी बात करते हुए देखा जा सकता है। सोनू ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा मेरी सर्जरी के

दौरान डॉक्टर नीलेश सदभाई और उनकी प्यारी टीम के लिए एक अचानक की गई परफॉर्मेंस दर्द के बीच गाना म्यूजिक का जश्न। सोनू निगम का यह वीडियो देख यूज़र्स सिंगर की तारीफ कर रहे हैं और हिम्मत की दाद ले रहे हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने लिखा विशिंग यू अ सुपर स्पीडी रिकवरी गॉड ऑफ म्यूजिक।

वहीं सिंगर राघव सच्च ने लिखा गेट वेल सून माय ब्रदर विश यू अ स्पीडी रिकवरी। यू आर अमेजिंग। विक ने लिखा आपके मुश्किल समय में मेरी दुआएं। सोनू जी आप जल्दी ठीक हो जाएं। आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस वीडियो पर रणवीर अबादिया ने कमेंट कर सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना की। आपको बता दें कि सोनू ने 90 के दशक से लेकर अभी तक हिंदी फिल्मों के लिए गाने गा रहे हैं। अपने इस सफर के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर्स सलमान खान, शाहरुख खान, रितिक रोशन, आमिर खान, गोविंदा के लिए गाने गाए हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *