पति से अलग होने के बाद अकेले बच्चों को संभाल रही मशहूर एक्ट्रेसेस। रिश्ता टूटा तो खुद संभाली जिंदगी। बच्चों के लिए मजबूत बनी यह हसीनाएं। ऐसी हैं टीवी और बॉलीवुड की सिंगल मॉम। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में सितारों की जिंदगी अक्सर पर्दे पर जितनी खूबसूरत दिखाई देती है, असल जिंदगी में उतनी ही अलग होती है। रिश्ते बनते हैं, टूटते हैं और कई बार इन सबके बीच बच्चों की जिम्मेदारी भी मां-बाप के सामने होती है। इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी टूटने या पति से अलग होने के बाद अपने बच्चों की जिम्मेदारी को मजबूती से संभाला। इनमें किसी ने बहुत कम उम्र में मां बनने के बाद अकेले बच्चों को बड़ा किया
तो किसी ने तलाक के बाद अपनी फैमिली और करियर दोनों को संभाला। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चर्चित एक्ट्रेसेस के बारे में। पहले बात करते हैं करिश्मा कपूर की। एक्ट्रेस की शादी साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी समायरा और बेटा कियान। शादीशुदा जिंदगी में लंबे समय तक परेशानियां रहने के बाद दोनों का 2016 में तलाक हो गया। तलाक के बाद बच्चों की देखभाल और परवरिश करिश्मा कर रही हैं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ भी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। उन्होंने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। दोनों की बेटी पलक तिवारी हैं। शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हुए और बाद में तलाक हो गया। इसके बाद श्वेता ने दोबारा प्यार को मौका दिया और 2013 में अभिनव कोहली से शादी की। इस रिश्ते से उनका बेटा रयांश हुआ।
लेकिन यह शादी भी ज्यादा टाइम तक नहीं चल सकी और 2019 में दोनों अलग हो गए। इन सबके बीच श्वेता ने अपने दोनों बच्चों की जिम्मेदारी संभाली और अपने टीवी करियर को भी लगातार आगे बढ़ाया। आज उनकी बेटी पलक तिवारी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। उर्वशी ढोलकिया की कहानी तो और भी अलग है। एक्ट्रेस ने सिर्फ 16 साल की उम्र में शादी की थी और 17 साल की उम्र में जुड़वा बेटों क्षितिज और सागर की मां बन गई थी। महज 18 साल की उम्र में उनका तलाक हो गया। इतनी कम उम्र में दो बच्चों की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं था। उर्वशी ने इसके बाद दोबारा काम शुरू किया और अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया है
कि उस दौर में उनकी मां ने भी बच्चों की परवरिश में काफी मदद की। परदेश जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली महिमा चौधरी ने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। दोनों की बेटी एरियाना है। शादी के कुछ साल बाद महिमा और बॉबी अलग हो गए और 2013 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद महिमा ने अपनी बेटी की परवरिश पर पूरा ध्यान दिया। उन्होंने अपने करियर को भी छोड़ा नहीं और फिल्मों में समय-समय पर काम करती रही। महिमा और उनकी बेटी की बॉन्डिंग भी अक्सर लोगों का ध्यान खींचती है। टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी में भी शादी और रिश्तों को लेकर काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। उनकी पहली शादी एक्टर शालीन भोट से हुई थी। दोनों का एक बेटा है जेडन।
2015 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद दलजीत ने अपने बेटे की परवरिश के साथ-साथ अपने एक्टिंग करियर को भी संभाला। उन्होंने बाद में 2023 में निखिल पटेल से दूसरी शादी की। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला और दोनों अलग हो गए। दलजीत ने कई मौकों पर सिंगल मदर के तौर पर अपने सफर और बेटे की परवरिश को लेकर खुलकर बात की है। इन सभी एक्ट्रेसेस की कहानी एक जैसी नहीं है। किसी की शादी कम उम्र में टूटी, किसी ने दोबारा शादी की और फिर अलग हुई तो किसी ने तलाक के बाद अपना पूरा फोकस बच्चों और करियर पर रखा। लेकिन एक चीज कॉमन रही इन सिंगल मॉम्स ने अपनी पर्सनल लाइफ के मुश्किल दौर के बावजूद अपने बच्चों की जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय आगे बढ़ने का रास्ता चूस किया। ब्यूरो रिपोर्ट ई2