Cli

करण जौहर के सामने सलमान को लेकर ये क्या बोल गई ऐश्वर्या? मचा बवाल!

Uncategorized

सलमान खान का नाम सुन चिढ़ गई ऐश्वर्या राय बच्चन। करण जौहर के सवाल पर तिलमिला गई एक्ट्रेस। दिया ऐसा जवाब कर दी डायरेक्टर की बोलती बंद। अभिषेक के सामने लिया सलमान खान का नाम। गुस्से में आ गए एक्ट्रेस के फैंस।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के सामने करण जौहर ने एक ऐसा सवाल किया कि जवाब सुनकर उनकी बोलती बंद हो गई। कुछ सेकंड के लिए वह सन्न रह गए। करन ने सलमान खान का नाम लेकर एक सवाल किया था। ऐश्वर्या ने ऐसा पलटवार किया कि पूरी बाजी ही पलट गई। उनका यह पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग ऐश के हाजिर जवाबी अंदाज की जमकर तारीफें कर रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का है। शो में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ पहुंचे हुए थे।

बातचीत के दौरान करण ने ऐश्वर्या से पूछ लिया कि शाहरुख खान, सैफ अली खान, आमिर खान और सलमान खान में हर मौसम का खान कौन है? अब सवाल सुनकर कोई भी थोड़ा सोचने लगेगा लेकिन ऐश्वर्या ने बिना ज्यादा वक्त लगाए ऐसा जवाब दे दिया कि करण और अभिषेक दोनों ही हैरान रह गए। ऐश्वर्या ने कहा, हर मौसम के तो बच्चों हैं और मेरा नाम खान नहीं है। बस फिर क्या था?

ऐश्वर्या के यह जवाब सुनकर करण जौहर के चेहरे के एक्सप्रेशंस देखने लायक थे और अभिषेक भी हैरान रह गए। एक छोटा सा सवाल था लेकिन ऐश्वर्या ने अपने जवाब से पूरी तरह अपने पक्ष में पूरी सिचुएशन कर ली। यही वजह है कि सालों पुराना यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वैसे ऐश्वर्या और सलमान खान का पास्ट भी किसी से छुपा नहीं हुआ। दोनों एक समय रिलेशनशिप में थे और उनके रिश्ते ने उस दौर में खूब सुर्खियां भी बटोरी थी।

बाद में दोनों के रास्ते अलग जरूर हो गए। इसके बाद से ही जब भी किसी इंटरव्यू या शो में ऐश्वर्या के सामने सलमान का नाम लिया जाता है लोगों की नजरें उनके रिएक्शन पर टिक जाती हैं। हालांकि इस पुराने वीडियो में ऐश्वर्या ने सीधे तौर पर सलमान के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने सवाल को एक अलग ही अंदाज में घुमाते हुए बच्चन परिवार का नाम सामने रख दिया। उनका जवाब इतना स्मार्ट और तुरंत था कि करण के सवाल का पूरा असर ही खत्म हो गया। ऐश्वर्या की यही हाजिर जवाबी उनके फैंस को खूब पसंद आती है। चाहे रेड कारपेट हो, इंटरनेशनल इवेंट हो या फिर कोई इंटरव्यू।

एक्ट्रेस अक्सर बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब देती हुई नजर आती हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप पर भी लोगों ने जमकर कमेंट्स किए। किसी ने ऐश्वर्या को खूबसूरती और समझदारी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बताया तो किसी ने कहा कि उनके पास हर सवाल का शानदार जवाब होता है।

वहीं कुछ यूज़र्स ने बच्चन परिवार की ग्रेसफुलनेस की तारीफ की। और अब इस पुराने वीडियो ने एक बार फिर वही पुराना दौर याद दिला दिया है। करण जौहर का मजेदार सवाल सामने ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी और ऐश्वर्या का वह जवाब जिसने कुछ ही सेकंड में पूरी बातचीत का रुख बदल दिया। वीडियो जरूर पुराना है लेकिन ऐश का यह जवाब आज भी उतना ही वायरल और चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *