Cli

कौन है कोमल रानी स्वर्णकार,जिसके संग गोविंदा के अफेयर की आई खबरें,जाने पूरा मामला।

Uncategorized

एक नाम जो कुछ ही वक्त में बॉलीवुड की लाइमलाइट में आ चुका है। कौन है कोमल रानी स्वर्णकार जिन्हें खुद गोविंदा अपनी कमबैक फिल्म में लॉन्च कर रहे हैं। एक तरफ रूपा में हीरोइन बनने की खबर दूसरी तरफ गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद बढ़ती बातें और ऊपर से सुनीता ऊजा का पुराना बयान इस कहानी को और ज्यादा इंटरेस्टिंग बना रहे हैं। तो आखिर कौन है कोमल रानी? आज आपको उनकी पूरी कहानी बताते हैं। दरअसल बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी कमबैक फिल्म रूपा को लेकर काफी ज्यादा बातें हो रही हैं।

लेकिन इस फिल्म से ज्यादा गॉसिप का हिस्सा है उनकी को एक्ट्रेस यानी कि कोमल रानी स्वर्णकार। आखिर कौन है कोमल रानी? यही सवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा है। कोमल रानी की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश से आती हैं और अब बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। खास बात यह है कि उन्हें किसी बड़े फिल्म मेकर ने नहीं बल्कि गोविंदा ने खुद अपनी फिल्म के लिए चुना है। यानी कि बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही कोमल को एक बड़ा लॉन्च मिल चुका है।

फिल्म रूपा में कोमल गोविंदा के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में गोविंदा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे बल्कि इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। ऐसे में किसी नए आर्टिस्ट के साथ इतनी बड़ी फिल्म करना और इतनी बड़ी फिल्म में उसे मौका देना अपने आप में बड़ी बात है। गोविंदा ने भी कोमल की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म देखने के बाद फैंस खुद उनकी एक्टिंग के दीवाने हो जाएंगे। वहीं कोमल की बात करें तो उन्होंने भी गोविंदा के साथ काम करने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट दिखाई है।

उनका कहना है कि इतने बड़े कलाकार के साथ काम करने का मौका मिलना अपने आप में एक लकी मोमेंट है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कोमल रानी का नाम उस वक्त काफी ज्यादा लिया जा रहा था जब गोविंदा के साथ उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें देखने को मिली। लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कई थ्योरीज बनाई। कुछ यूज़र्स ने इसे प्रोफेशनल बोन बताया तो कुछ लोगों ने पुरानी बातों से जोड़ना इसे स्टार्ट कर दिया। दरअसल आपको बता दें गोविंदा की पत्नी सुनीता ने जनवरी में एक इंटरव्यू के दौरान कोमल नाम से काफी ज्यादा नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें इस नाम से नफरत है और अगर उन्हें किसी कथित रिश्ते का पक्का सबूत मिलता है तो वह गोविंदा को कभी भी जिंदगी में माफ नहीं करेंगे।

हालांकि साफ करना जरूरी है कि गोविंदा और कोमल के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप की कोई भी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। सिर्फ साथ दिखाई देने या फिल्म में साथ काम करने से किसी भी रिश्ते का दावा साबित नहीं होता।

अब कोमल के करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें रूपा के बाद गोविंदा के साथ वो एक और फिल्म यानी कि दुनियादारी में भी नजर आने वाली हैं। यानी कि बॉलीवुड में एंट्री लेते ही कोमल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। अब सवाल इतना है कि क्या कोमल रानी बॉलीवुड में गोविंदा की एक नई खोज साबित होंगी या फिर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही बातें उनके करियर से ज्यादा सुर्खियां बटोरेंगी। फिलहाल इतना तो तय है कि कोमल रानी का नाम बॉलीवुड में आते ही लोगों की नजरों पर टिक गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *