भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है। 29 वर्षीय रमनदीप ने मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री चार्ली चौहान से विवाह किया है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और रमनदीप के करीबी दोस्त अर्शदीप सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और इस नए सफर की शुरुआत करने वाले जोड़े को शुभकामनाएं दीं।शादी पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार हुई और इसमें करीबी परिवार के सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए।
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान के बीच उम्र का सात साल का अंतर है। घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने वाले रमनदीप सिंह 29 साल के हैं, जबकि शिमला में जन्मे चार्ली चौहान 36 साल के हैं।
चार्ली चौहान मनोरंजन जगत का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में लोकप्रिय रियलिटी शो एमटीवी रोडिज़ से की थी। बाद में, कैसी ये यारियां और बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर जैसे टीवी शो के माध्यम से वे घर-घर में मशहूर हो गईं। चार्ली ने डांसर कुंवर अमर के साथ लोकप्रिय डांस रियलिटी शो नच बलिये में भी भाग लिया था।
ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ‘फिनिशर’ के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए दो टी20 मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने 15 रन बनाए और एक विकेट लिया। उन्होंने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर इतिहास रच दिया।