मशहूर टीवी एक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़। अनुज सचदेवा के पिता का निधन। 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी। पिता की याद में टूट गया बेटा। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।
यह रिश्ता क्या कहलाता है? फेम एक्टर अनुज सचदेवा के पिता प्रेमचंद सचदेवा का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर ने ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके चाहने वालों को भी गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह जानकारी सामने आई, फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने अनुज और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं भेजी। इस दुखद खबर की जानकारी खुद अनुज सचदेवा ने 2 अगस्त को अपनी Instagram स्टोरी के जरिए दी।
उन्होंने अपने पिता की तस्वीर के साथ अंतिम संस्कार की जानकारी शेयर की जिसमें परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से अंतिम विदाई में शामिल होने की अपील की गई थी। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए और उनकी हिम्मत बढ़ाने लगे। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्टर के पिता प्रेमचंद सचदेवा ने 2 अगस्त 2026 को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उसमें एक बेहद इमोशनल मैसेज भी लिखा था। ना मुश्किलों से डरे, ना मेहनत से थके बस चलते रहे आखिरी सांस तक। यह लाइन पढ़कर हर कोई भावुक हो गया क्योंकि इसमें उनकी पूरी जिंदगी की झलक दिखाई देती है।
मिली जानकारी के अनुसार परिवार में उनकी पत्नी शमा सचदेवा, बेटी दामाद टीना और सौरभ, बेटा अनुज और पोते-पोतियां, सेना और शेर हैं। इस मुश्किल घड़ी में पूरा परिवार गहरे सदमे में है। कहा जा रहा है पिता की याद में अनुज तो मानो टूट कर बिखर गए हैं और परिवार का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि अनुज सचदेवा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन पर डंडे से हमला किया गया था जिसे उन्होंने हत्या की कोशिश बताया था।
अनुज का दावा था कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के दौरान भी उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और आरोपी ने उन्हें गंभीर धमकी भी दी थी। ऐसे मुश्किल दौर के बीच अब पिता को खोने का दर्द उनके लिए और भी बड़ा झटका बनकर सामने आया है। बता दें अनुज सचदेवा टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है। उन्होंने सबकी लाडली बेव छन छन शास्त्री सिस्टर्स 1000 में मेरी बहना हैं और हाल ही में यह रिश्ता क्या कहलाता है जैसे फेमस शोज़ में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाई है। दिल्ली में पले बड़े अनुज ने शुरुआत में अपने पिता के साथ परिवार के जूतों के बिजनेस में काम किया था। बाद में पिता के मोटिवेशन पर उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आज टीवी इंडस्ट्री के सक्सेसफुल एक्टर्स में गिनी जाते हैं। ऐसे में पिता का यूं साथ छूट जाना उनके लिए सबसे बड़ा झटका है। इसी बीच फैंस उनकी लगातार हिम्मत बढ़ा रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2