Cli

अंकिता – विक्की ने सुनाई खुशखबरी, एक पोस्ट से मचाई हलचल।

Uncategorized

अंकिता लोखंडे विक्की जैन ने सुनाई खुशखबरी। एक्ट्रेस के पति ने दिया बड़ा सरप्राइज। फैंस ने लगाई बधाइयों की झड़ी। सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई खबर। दोस्तों ने भेजी शुभकामनाएं। एक तरफ बर्थडे सेलिब्रेशन, दूसरी तरफ एक ऐसा सरप्राइज़ जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

हर कोई बस यही सोच रहा था कि आखिर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने ऐसी कौन सी खुशखबरी दे दी है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल गुड न्यूज़ यह है कि विक्की जैन ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और मशहूर बिजनेसमैन विक्की जैन अब एक नई पहचान बनाने जा रहे हैं। बिजनेस और टीवी रियलिटी शोज़ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब विक्की ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में एंट्री मार ली है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस वी फ्रेम्स लॉन्च कर दिया है और साथ ही अपनी पहली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है। विक्की की पहली फिल्म कोई छोटा-मोटा प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि एक बड़ी एक्शन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी स्टार कास्ट है। बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अभिषेक बनर्जी और बिग बॉस oटीt 2 के विनर एल्विश यादव एक साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। यानी कि बड़े पर्दे पर पहली बार एक ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा जिसने अभी से फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

बता दें डायरेक्शन में इस प्रोजेक्ट की कमान संभाल रहे हैं मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा। डांस, विजुअल्स और बड़े स्केल की फिल्मों के लिए मशहूर रेमो। अब इस एक्शन फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। अपने इस नए सफर की शुरुआत पर विक्की जैन ने कहा कि फिल्में बनाना उनका सालों पुराना सपना था। सिनेमा हमेशा से उन्हें इंस्पायर करता रहा है और वह ऐसी कहानियां बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं जो दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक अपनी जगह बना सके।

इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस ने विक्की और अंकिता को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं टाइगर श्रॉफ और एल्विश यादव के चाहने वाले भी इस खबर से खासे एक्साइटेड नजर आए। कई लोगों ने लिखा कि पहली बार इस तरह की टीम बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इसीलिए फिल्म का इंतजार अभी से शुरू हो गया है। टीवी की दुनिया से लेकर बिजनेस तक अपनी पहचान बना चुके विक्की जैन अब फिल्म इंडस्ट्री में भी बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं।

बिग बॉस 17 और लाफ्टर शेफ्स के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाले विक्की अब कैमरे के सामने नहीं बल्कि कैमरे के पीछे से बड़ा खेल खेलने की तैयारी में हैं। उनके इस फैसले को अंकिता लोखंडे के फैंस भी खूब सपोर्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर दोनों को नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी भेज रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिजनेसमैन से फिल्म प्रोड्यूसर बने विक्की जैन की ये नई पारी बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है। लेकिन इतना तो तय है कि उनके जन्मदिन पर मिला यह सरप्राइज़ सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि फैंस के लिए भी किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *