Cli

‘रामायण’ के ट्रेलर देख इतना खुश क्यों है पाकिस्तान ?

Uncategorized

भारत और बॉलीवुड के पास इतना पैसा आ कहां से रहा है? यह वह सवाल है जो इस वक्त पाकिस्तान के सोशल मीडिया और YouTube गलियारों में गूंज रहा है। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, इसने ना सिर्फ भारत में बल्कि सरहद पार पाकिस्तान में भी तहलका मचा दिया है। पाकिस्तानी दर्शक और वहां के दामी कंटेंट क्रिएटर्स इस ट्रेलर को देखकर हैरान हैं और इसके भव्य विजुअल्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी जिन्हें लोग काम वाली बात के नाम से भी जानते हैं।

इस ट्रेलर को देखकर पूरी तरह से दंग रह गए। उन्होंने Instagram पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक पाकिस्तानी दर्शक के तौर पर वह यह सोचकर हैरान हैं कि इस फिल्म पर इतना पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म का 1000 करोड़ का बजट इसके हर सीन में साफ दिखाई दे रहा है। फारूकी का कहना था कि उन्होंने भारतीय सिनेमा के इतिहास में इतनी बड़ी फिल्म कभी नहीं देखी और ट्रेलर देखने के बाद उनकी उत्सुकता सातवें आसमान पर है। उन्होंने विशेष रूप से फिल्म में इस्तेमाल किए गए कैमरा वर्क और ट्रेलर की गहराई की सराहना की थी।

एक और पाकिस्तानी फिल्म क्रिटिक और यूबर हसनान खान ने भी ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। हसनान का कहना है कि फिल्म को लेकर जो जबरदस्त हाइप बनी है, यह ट्रेलर उस पर पूरी तरह खरा उतरा है। उन्होंने फिल्म की एनिमेशन, सीजीआई और स्टंट्स को क्रेजी और इनसेन बताया। हसनान के मुताबिक ट्रेलर के विजुअल्स, लाइटिंग और स्टंट इतने बेहतरीन हैं कि उन्हें कहीं भी बजट का कमजोर वीएफएक्स की झलक नहीं मिली। उन्होंने हर फाइट सीक्वेंस पर वाओ कहकर रिएक्ट किया। ट्रेलर में कलाकारों की एक्टिंग और उनके लुक की भी पाकिस्तान में काफी चर्चा हो रही है।

माविया उमर फारूकी ने रणबीर कपूर और यश की एंट्री सीन्स को बेमिसाल बताया और कहा कि ये देखना दिलचस्प होगा कि एक्टिंग के मामले में इन दोनों में से कौन बाजी मारता है। पाकिस्तानी रिएक्शन बॉय नाम के एक और यूट्यूबर ने रणबीर कपूर की एंट्री को अमेजिंग और यश के रावण वाले लुक को बहुत प्रभावशाली बताया। वहीं साईं पल्लवी के माता सीता वाले अवतार की तारीफ करते हुए इमाम मुअज्जम एंटरटेनमेंट चैनल ने कहा कि उनकी सादगी और पारंपरिक लुक बहुत ही दिव्य लग रही है। फिल्म के बजट और मेकिंग ने पाकिस्तानी दर्शकों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। चर्चा इस बात पर भी है कि फिल्म के वीएफएक्स के लिए हॉलीवुड के दिग्गजों को बुलाया गया है।

आपको बता दें कि फिल्म के वीएफएक्स की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता कंपनी डीएनईजी संभाल रही है। फिल्म का कुल बजट ₹4000 करोड़ बताया जा रहा है जो इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। पाकिस्तानी क्रिएटर्स का मानना है कि इतनी बड़ी लागत और हॉलीवुड लेवल के काम ने इसे एक ग्लोबल सिनेमा बना दिया है। सिनेमेटोग्राफी और म्यूजिक के मामले में भी ट्रेलर ने वहां के लोगों का दिल जीत लिया है। संगीत की बात करें तो ऑस्कर विजेता ए आर रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज कंपोजर हेंस जेमर ने मिलकर इसका बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है। जिसकी गूंज ट्रेलर में साफ सुनाई देती है और इसे पाकिस्तान में बहुत पसंद भी किया जा रहा है। ट्रेलर की शुरुआत यश यानी रावण के किरदार की आवाज और उनके महल के विशाल दरवाजों को खटखटाने से होती है जो दर्शकों को बांध लेती है। ट्रेलर में दिखाई गई कहानी की झलक ने भी लोगों को प्रभावित किया है।

इसमें रणबीर कपूर को राम के रूप में राक्षसों से लड़ते हुए और फिर लारा दत्ता जो कैकई का किरदार निभा रही हैं उनको दिए वचन के कारण 14 साल के वनवास पर जाते हुए दिखाया गया है। पाकिस्तानी दर्शकों ने इस बात पर भी गौर किया कि ट्रेलर में हनुमान का कोई विजुअल्स या जिक्र नहीं था जिससे फिल्म को लेकर रहस्य और बढ़ गया है। पाकिस्तान में माहौल ऐसा बन गया है कि वहां के फिल्म विश्लेषक इसे अवतार और ग्लडिएटर जैसे हॉलीवुड कर्ल के स्तर का बता रहे हैं। वहां के दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म ना सिर्फ हिंदू धर्म और भारतीय इतिहास के लिए बड़ी है बल्कि एक सिनेमाई अनुभव के तौर पर ये पूरी दुनिया को प्रभावित करेगी। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है और पाकिस्तान में भी लोग अभी से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो रामायण के ट्रेलर ने पाकिस्तान में भारतीय सिनेमा की ताकत और उसके बढ़ते बजट का लोहा मनवा दिया है। आप रामायण के ट्रेलर को देखकर कितना एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *