जब पूरा इलाका पानी में डूब जाए, जब हजारों परिवारों का जीवन एक पल में बदल जाए, जब लोगों के पास ना घर बचे और ना ही सामान। जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है किसी ऐसे हाथ की जो बिना शोरशराबे की मदद के लिए आगे बढ़े। और इस बार वो हाथ बढ़ाया है बॉलीवुड की सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने। आज सोशल मीडिया पर लोग हर छोटी-छोटी बातों के लिए ट्रेंडिंग बनने की कोशिश करते हैं।
वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बिना किसी शौफ के इंसानियत की मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही नाम है कार्तिक आर्यन का। इन दिनों असम बाढ़ की मार झिल रहा है। हजारों परिवार अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं। कई लोगों के पास रहने के लिए जगह नहीं बची और कई लोग रोजमर्रा की जरूरत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में कार्तिक आर्यन ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कार्तिक आर्यन ने असम बाढ़ राहत कोष में ₹1 करोड़ की फाइनेंशियली मदद की।
इस मदद का मकसद उन लोगों तक राहत पहुंचाना है जो कि आपदा की मार झेल रहे हैं। इस पहल के बाद असम की मुख्यमंत्री हेमंता बिश्वा ने भी कार्तिक आर्यन को ऑफिशियली रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह की मदद मुश्किल वक्त में लोगों के लिए एक नई उम्मीद बनती है। यही फर्क होता है रियल हीरो और रियल हीरो में। स्क्रीन पर हीरो बनना तो बहुत आसान है लेकिन असली हीरो वही होता है जो किसी अजनबी की जिंदगी में एक उम्मीद की रोशनी बन जाए। कार्तिक आर्यन का यह कदम सिर्फ पैसों की मदद नहीं है। यह एक मैसेज है कि अगर आपके पास किसी की मदद करने की क्षमता है तो सही वक्त पर अपना हाथ आगे बढ़ाएं और इंसानियत की मिसाल बने। सोचिए एक छोटी सी उम्मीद किसी परिवार के लिए खाना बन सकती है।
किसी बच्चे के लिए दवा बन सकती है। यही वजह है कि लोग आज कार्तिक आर्यन की तारीफ सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं बल्कि उनके इस नेक कदम के लिए भी कर रहे हैं। आज के दौर में अक्सर सेलिब्रिटीज अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर इंटरनेट पर वायरल होते हैं। लेकिन जब कोई सेलिब्रिटी समाज के कामों में आगे आता है तो उसकी पहचान सिर्फ स्टार की नहीं रहती बल्कि वह एक मोटिवेशन बन जाता है। कार्तिक आर्य ने साबित कर दिया कि पॉपुलैरिटी का सबसे अच्छा इस्तेमाल वही है
जब उससे किसी जरूरतमंद की मदद हो। जब आप फाइनेंशियली मजबूत होते हैं तो आपको भी मदद जरूर करनी चाहिए। यही कार्तिक आर्यन ने साबित किया है और अगर ऐसे ही सेलिब्रिटीज आगे आते हैं तो आपदा से लड़ना कहीं ज्यादा आसान हो जाता है। याद रखिए असली पहचान आपके बैंक बैलेंस से नहीं बल्कि आपकी मदद से बनती है जो आप किसी जरूरतमंद तक पहुंचाते हैं और शायद यही वजह है कि आज कार्तिक आर्यन सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आ रहे हैं।