[संगीत] आज की कहानी उस टीवी स्टार की जिसने कभी अपनी एक्टिंग से घर-घर में पहचान बना ली थी। लेकिन फिर अचानक लाइमलाइट से ऐसे गायब हुआ कि फैंस पूछने लगे कि आखिर सिजैन खान कहां है? कभी कसोटी जिंदगी की से अनुराग वासू बनकर दिलों पर राज करने वाले सिजैन आज पहले की तरह टीवी पर नजर नहीं आते। लेकिन उनकी कहानी सिर्फ गायब होने तक सीमित नहीं है
बल्कि फेम ब्रेक और उनकी पुरानी कंट्रोवर्सी से जुड़ी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर सिजैन खान आजकल टीवी की चमक-धमक से दूर क्यों हैं और वह क्या कर रहे हैं। दरअसल सिजैन की बात करें तो सबसे ज्यादा पहचान उन्हें मिली एकता कपूर के पॉपुलर शो कसोटी जिंदगी की से। जहां उन्होंने अनुराग बासू का किरदार निभाकर घर-घर तक अपनी एक अलग पहचान बनाई। आलम यह है कि आज भी लोग उनके असली नाम से ज्यादा उन्हें अनुराग के नाम से पहचानते हैं।
लेकिन शो के बाद से ज़ैन का करियर उस स्पीड में आगे नहीं बढ़ा जिसकी उम्मीद फैंस कर रहे थे। उनके मुताबिक उन्हें कई ऑफर्स मिले। लेकिन उनमें से कई जो रोल्स थे उनमें वह इंटरेस्टेड नहीं थे और फिर कोई प्रोजेक्ट ऐसा था जो आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करने लगे। और यहीं से शुरू होता है उनका कहां गायब होने वाला चैप्टर। दरअसल सीजैन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस दौरान अपनी इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दिया और ट्रैवल भी किया। यानी कि ऐसा नहीं है कि वह अचानक से इंडस्ट्री छोड़कर कहीं गायब हो गए बल्कि उन्होंने खुद की जिंदगी को अपनी स्पीड से जीने का फैसला किया।
लेकिन सीजन की लाइफ पर सिर्फ करियर ब्रेक की वजह से बातें नहीं हो रही। उनका नाम उनकी कोस्टार श्वेता तिवारी के साथ अब पुरानी कंट्रोवर्सी में भी सामने आ रहा है। दरअसल श्वेता तिवारी के एक्स हस्बैंड राजा चौधरी ने कई साल बाद एक इंटरव्यू दिया जिसमें सिज़ को लेकर कई गंभीर दावे किए। हालांकि इन आरोपों को लेकर अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई। दूसरी तरफ सिज़न की तरफ से इन दावों को लेकर भी कोई रिएक्शन नहीं आया। इसलिए विवाद सिर्फ एलगेशन [संगीत] के तौर पर ही देखा जा रहा है। वहीं सिज़न ने बाद में टीवी पर वापसी तो की थी। वो शक्ति और अपनापन जैसे शो में नजर आए थे। लेकिन उनकी पॉपुलरिटी आज भी सबसे ज्यादा अनुराग वाले किरदार से जुड़ी हुई है। तो सवाल यह है कि क्या सिजैन सच में इंडस्ट्री से गायब हो गए हैं?
तो इसका जवाब है कि शायद नहीं। बस वो अपनी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर जी रहे हैं। सिज़ैन ने खुद कहा था कि वह चीजों के पीछे भागने में विश्वास नहीं रखते। यानी कि जहां बाकी स्टार्स लगातार हेडलाइंस में बने रहने के लिए रेस में हैं, वहीं सीजैन ने शायद अपनी अलग लुक की लाइफ चुनी है। लेकिन एक बात तो पक्की है कि अनुराग बासू को फैंस आज भी नहीं भूल पाए हैं। और शायद यही वजह है कि जब भी सिजैन खान का नाम सामने आता है तो लोग एक ही सवाल पूछते हैं कि भाई यह एक्टर आखिर इतने सालों से कहां है और क्या कर रहा है? लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आपको श्वेता तिवारी के एक्स हस्बैंड के दावों में कोई सच्चाई नजर आती है और अगर सच्चाई नजर आती है तो इस पर आपका क्या ओपिनियन है? आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। [संगीत] सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट। डाउनलोड द वन इंडिया ऐप नाउ।