रामायण के ट्रेलर ने मचाया इंटरनेट पर तहलका। राम के रोल में खूब जच रहे रणबीर कपूर। साईं की मासूमियत ने जीता दिल। ट्रेलर में फैंस को नहीं हुए हनुमान के दर्शन। सनी देओल के ना होने से चाहने वाले हुए निराश। नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण पार्ट वन का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 4 मिनट लंबे इस ट्रेलर में कमाल के विजुअल्स, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और शानदार स्टार कास्ट की पहली झलक ने फैंस का दिल ही जीत लिया। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में बेहद शांत और इंपैक्टफुल नजर आ रहे हैं।
साईं पल्लवी के सीता स्वरूप ने अपनी सादगी से सभी का ध्यान खींच लिया। जबकि यश जो रावण प्ले कर रहे हैं उनके स्क्रीन पर आते ही अलग ही लेवल का जोश देखने को मिला। लेकिन जिसका इंतजार फैंस कर रहे थे वो लम्हा नहीं आया। ट्रेलर खत्म होते ही सोशल मीडिया पर एक ही सवाल ट्रेंड करने लगा। हनुमान कहां है? दरअसल फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं। लेकिन ट्रेलर में उनकी एक झलक तक देखने को नहीं मिली। यही बात फैंस को थोड़ा निराश कर गई है। कई लोगों ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि अगर सनी देओल की एक छोटी सी झलक भी मिल जाती तो ट्रेलर का एक्साइटमेंट कई गुना और बढ़ जाता।
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि मेकर्स जानबूझकर सनी देओल के हनुमान वाले लुक को अभी भी छिपा कर रखना चाहते हैं ताकि फिल्म का बज बना रहे। वहीं दूसरी तरफ कुछ दर्शकों का मानना है कि ट्रेलर पूरी तरह कहानी के शुरुआती हिस्से पर फोकस करता है। [गला साफ़ करने की आवाज़] इसमें राम और सीता का विवाह, वनवास, सुरपणखा का प्रसंग, सीता हरण और रावण से जुड़ी अहम घटनाएं दिखाई गई हैं
। ऐसे में ट्रेलर में सनी देओल के ना होने की वजह कहानी की टाइमलाइन भी हो सकती है। बता दें फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा। जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा क्योंकि असली युद्ध लंका यात्रा और भगवान हनुमान का सबसे बड़ा योगदान कहानी का यह हिस्सा अगले पार्ट में देखने को मिलेगा। इसलिए कई फैंस मान रहे हैं कि मेकर्स उनका पूरा इंट्रोडक्शन दूसरे पार्ट के लिए बचा कर रख रही हैं।
दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में दिल्ली में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान खुद सनी देओल ने भी अपने किरदार को लेकर बातचीत की थी। सनी देओल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में फिल्म पर काम करना शुरू किया है और उनके हिस्से की शूटिंग और विजुअल इफेक्ट्स पर अभी काफी काम होना बाकी है। उनके इस बयान से भी यह साफ हो जाता है कि रामायण पार्ट वन की कहानी राम के वनवास और सीता हरण तक सीमित रहने वाली है। जबकि हनुमान अगले चैप्टर में देखने को मिलेंगे। फिलहाल ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और रणबीर कपूर, यश और सनी पल्लवी की खूब तारीफें भी हो रही हैं। और जिस तरह ट्रेलर के बाद हर तरफ सिर्फ हनुमान कहां है कि चर्चा हो रही है, उससे साफ है कि सनी देओल की एक झलक पाने के लिए फैंस कितने ज्यादा एक्साइटेड हैं। ब्यूरो रिपोर्ट [संगीत] ई2