सलमान खान के चैरिटेबल फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक विशेष राहत अभियान शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की संस्था सलमान खान फैन क्लब असम यानी एसकेएफसी असम के साथ मिलकर प्रभावित परिवारों तक जरूरी सहायता पहुंचाने का काम कर रही है। अब जैसे कि आप सभी जानते हैं कि असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी को प्रभावित कर दिया है। कई इलाकों में लोगों के घर पानी में डूब गए हैं।
रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है और हजारों परिवार राहत की उम्मीद में हैं। ऐसे मुश्किल समय में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मदद का हाथ बढ़ाया। बताया जा रहा है कि इस अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है। जिसका मुख्य उद्देश्य शिवसागर और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना है। गुवाहाटी से लगातार सामग्री भेजी जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक समय पर मदद पहुंच सके।
इस राहत सामग्री में ऐसे रेडी टू ईट फूड पैकेट शामिल है जिन्हें किसी विशेष तैयारी की जरूरत नहीं है। जिन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। हर पैकेट में बिस्किट, गुड़, पोहा, मुरमुरा, ब्रेड, चीज और जैम जैसी आवश्यक खासद सामग्री रखी गई है। बताया जाता है कि एक पैकेट एक परिवार की लगभग तीन दिनों तक जरूरतें पूरा करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी और भी कई सारी सामग्री दी जा रही है। लेकिन यह अभ्यांश सिर्फ एक सीमित नहीं रहने वाला है।
रिपोर्ट्स के अनुसार अगले चरण में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने का फोकस किया जाएगा। वहीं लंबे समय की योजना के तहत बीइंग ह्यूमन उन स्कूलों और अस्पतालों के पुनर्निर्माण में भी सहयोग करने पर विचार कर रहा है जिन्हें बाढ़ की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि सलमान खान का नाम अक्सर सामाजिक कार्य और जरूरतमंदों की मदद से जुड़ा रहा है।
उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पिछले कई सालों से शिक्षा, स्वास्थ्य और राहत कार्यों के क्षेत्र में सक्रिय रही है। अब असम बाढ़ के इस संकट के दौरान भी सलमान खान की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। जब हजारों परिवार मुश्किल के दौर से गुजर रहे हैं, तब इस तरह की मदद के लिए राहत और उम्मीद दोनों लेकर आती है। ऐसे समय में सलमान खान उनकी संस्था द्वारा शुरू किया गया यह अभियान कई जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लुटाने की कोशिश कर रहा है। अब आप इस पहल के बारे में क्या सोचते हैं? अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताइए।