सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook और उसकी पेरेंट्स कंपनी मेटा की एक हरकत पर भारतीय यूज़र्स बुरी तरह भड़क उठे। दरअसल Facebook ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को भारत में ही ब्लॉक कर दिया था। इस वीडियो की जगह यूज़र्स को उपलब्ध नहीं लिखा हुआ मैसेज दिखाई दे रहा था। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने Facebook को आड़े हाथों लिया। वहीं सरकार ने सख्ती दिखाते हुए मेटा के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को भी तलब किया है।
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अब मेटा ने भी सफाई दी है और कहा है कि वीडियो गलती से हट गया था और अब इसे रिस्टोर कर दिया गया है। इससे पहले पीएम मोदी द्वारा युवाओं के लिए शेयर किए गए एक वीडियो को भारत में ही रिस्ट्रिक्ट करने को लेकर मेटा पर गंभीर आरोप लगे थे।
बता दें कि नीट पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं से सीधा संवाद के लिए Facebook और Instagram पर अपनी एक सेल्फी वीडियो अपलोड किया था। वीडियो का शीर्षक था कल की कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे। हालांकि तीन दिनों बाद जैसे ही भारतीय यूज़र्स ने Facebook पर वीडियो देखना चाहा,
उन्हें एक मैसेज दिखा। लीगल रिक्वेस्ट की वजह से यह वीडियो आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। सबसे हैरानी की बात यह थी कि इस मैसेज में ना तो किसी कानून का हवाला दिया गया और ना ही यह बताया गया कि यह अनुरोध किस संस्था ने किया था। चौतरफा घेरने के बाद मेटा ने कार्यवाही करते हुए वीडियो को भारत में दोबारा रिस्टोर कर दिया है।
विवाद बढ़ने पर मेटा के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान भी जारी किया। मेटा के प्रवक्ता ने कहा यह कंटेंट गलती से हट गया था और अब इसे प्लेटफार्म पर वापस रिस्टोर कर दिया गया है। हालांकि सरकार इसे लेकर गंभीर है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को समन भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।