Cli

इस मशहूर एक्टर ने की पिता की मौत की प्लानिंग! खुलासे ने हिलाकर रख दी पूरी इंडस्ट्री

Uncategorized

राम कपूर ने की पिता की मौत की प्लानिंग। बहन और मां ने तोड़े सारे रिश्ते। कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर के पिता। इलाज के दौरान मान ली थी हार। राम कपूर के कंट्रोवर्शियल बयान ने चौंकाया। एक्टर का सीक्रेट हुआ आउट। मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग में मदद की थी। टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर का यह बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया। लॉकअप 2 में एक्टर ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज खोला जिसने सिर्फ शो के कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि फैंस को भी इमोशनल कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनके पिता कैंसर से जूझ रहे थे और उन्होंने खुद इलाज ना करवाने का फैसला किया था। उस मुश्किल वक्त में राम उनके साथ खड़े रहे। लेकिन इस फैसले की कीमत उन्हें अपने परिवार से रिश्ते टूटने के रूप में चुकानी पड़ी। एक्टर ने बताया कि उनके पिता पहले भी पनक्रिएटिक कैंसर से लड़ चुके थे। लेकिन 73 साल की उम्र में जब कैंसर दोबारा लौटा तो

उन्होंने साफ कह दिया कि अब वह दोबारा इलाज नहीं करवाना चाहते। कोविड के दौरान उन्होंने राम को फोन किया और अपनी आखिरी इच्छा जताई। राम के मुताबिक उनके पिता अब दर्द और इलाज से गुजरना नहीं चाहते थे। वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से खत्म कर देना चाहते थे। लेकिन अकेले ऐसा करने से उन्हें डर लग रहा था। राम ने बताया कि उनके पिता ने उनसे सीधा पूछ लिया था कि क्या तुम मेरी मौत में मेरी मदद कर सकते हो? यह सवाल उनके लिए बेहद मुश्किल था।

उन्होंने कहा कि पहले तो वह तैयार नहीं थे, लेकिन उनके पिता बार-बार यही कहते रहे कि अगर राम साथ नहीं देंगे, तो वह अकेले ही यह कदम उठा लेंगे। ऐसे में उन्होंने अपने पिता का साथ देने का फैसला किया। एक्टर ने कहा कि ये फैसला लेना उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल पल था। राम कपूर ने यह भी खुलासा किया कि जब उनके पिता को आईसीयू में भर्ती कराया गया था तब वो उनके साथ ही थे। लेकिन उस दौरान उनका कोई इलाज नहीं चल रहा था। यह फैसला पहले ही लिया जा चुका था कि अब उन्हें और मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। राम ने कहा कि उस समय इस बात की जानकारी किसी और को नहीं थी। उन्होंने सिर्फ अपने पिता की आखिरी इच्छा का सम्मान किया।

हालांकि इस फैसले का असर उनके करीबी रिश्तों पर भी पड़ा। राम कपूर ने बताया कि उनकी मां और बहन आज भी उनसे बात नहीं करती हैं। इस घटना को 5 साल से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन रिश्तों में आई दूरी अब भी खत्म नहीं हुई है। राम ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी और आखिर तक वही किया जो उन्हें सही लगा। उन्होंने कहा कि अपने पिता को इतने करीब से मौत का सामना करते देखने के बाद अब उन्हें मौत से भी डर नहीं लगता। इस सीक्रेट से पहले राम कपूर ने अपनी जिंदगी का एक और दर्दनाक सच भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि जब वो 13 साल के थे और बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे तब उनके साथ छेड़छाड़ हो गई थी। राम कपूर के इन खुलासों ने हर किसी को इमोशनल कर दिया है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *