कुछ दिनों की डेटिंग के बाद विनोद और रेखा ने कोलकाता में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली, लेकिन जब विनोद मेहरा रेखा को लेकर अपने घर पहुंचे
, तो वहां कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद की मां ने रेखा को घर में घुसने से रोक दिया और कथित तौर पर गुस्से में रेखा की चप्पल से पिटाई कर डाली। हालांकि, इन घटनाओं की पुष्टि कभी नहीं हो सकी,
क्योंकि रेखा ने पब्लिकली इन मामलों पर चुप्पी बनाए रखी। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि विनोद मेहरा अपनी मां के सामने खामोश रहे; रेखा को अपमानित होते देखकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। एक नवविवाहिता के लिए यह स्थिति बेहद शर्मनाक थी, और अंततः रेखा को घर छोड़कर एक होटल में रात बितानी पड़ी।>
इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस ने खबर दी थी कि विनोद मेहरा की करीबी दोस्त टीवी होस्ट तबस्सुम ने इस बात की पुष्टि की थी कि रेखा और विनोद एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, उन्होंने उनकी शादी की खबरों का खंडन भी किया था। उन्होंने अपने शो ‘तबस्सुम टॉकीज’ में कहा, “उन्होंने रेखा के साथ ज्यादातर फिल्में कीं। दोनों करीब आ गए, शादी करना चाहते थे,
लेकिन अफसोस की बात है कि ऐसा कभी नहीं हो सका। विनोद मेहरा ने मोहब्बत तो सिर्फ एक से की, रेखा से, लेकिन शादियां तीन की थीं।”विनोद और रेखा ने अलग-अलग लोगों से शादी की। विनोद ने मीना ब्रोका से शादी की, लेकिन बिंदिया गोस्वामी से प्रेम हो जाने के बाद यह विवाह टूट गया। उन्होंने बिंदिया से शादी की, लेकिन रिश्ते में खटास आने पर बिंदिया ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद विनोद ने किरण से शादी की। वहीं, रेखा ने 1990 में मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन कुछ समय बाद ही उनका निधन हो गया। तब से रेखा अविवाहित ही रहीं।