Cli

मोहम्मद जुनैद के साथ ये क्या हुआ?विडियो से बताई पुलिस की असलियत।

Uncategorized

जिंदाबाद साथियों बहुत सारे साथी के कॉल और मैसेज आ रहे हैं लगातार कि जुनैद भाई आप कहां पर हो? जंतरमंतर और खाना बांटते मोहम्मद जुनैद जुनैद का आरोप पिता को उठाया और सताने की कोशिश। अब जुनैद मामले में आया नया मोड़।

लेलन टॉप की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के जंतरमंतर पर चल रहे प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों को खाना और पानी पिलाने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे खोजने की कोशिश में गाजियाबाद में उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया और उनके निजी दस्तावेज जब्त कर लिए। मोहम्मद जुनैद ने न्यूज़ आउटलेट को बताया कि पुलिस गुरुवार शाम गाजियाबाद में उसके घर आई और उसके पिता को ले गई लेकिन देर रात उन्हें छोड़ दिया गया। उसने आरोप लगाया कि अगले दिन सुबह अधिकारी फिर आए और उसके पिता को दोबारा हिरासत में ले लिया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पुलिस ने मेरठ में उनकी बहन के ससुर और देवर को हिरासत में लिया और उन्हें गाजियाबाद जिले के मसूरी पुलिस स्टेशन ले गए।

जुनैद ने ललन टॉप को यह भी बताया कि पुलिस ने उनके माता-पिता और भाई बहनों की बैंक पासबुक के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड भी ज्त कर लिए। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने उनके परिवार से कहा कि उन्हें तभी छोड़ा जाएगा जब वे जुनैद को पुलिस स्टेशन लाएंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी आपराधिक मामले में वांछित नहीं है और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। जुनैद के अनुसार वह 6 जून को शुरू हुए जंतरमंतर विरोध प्रदर्शन में तब से शामिल है जब उन्होंने देखा कि प्रदर्शनकारियों को गर्मी में पीने का पानी पाने में मुश्किल हो रही थी।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने पानी बांटना शुरू किया था। जिसके बाद धीरे-धीरे स्वयंसेवकों ने खाने और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के लिए इस काम का दायरा बढ़ा दिया। कॉकरो जनता पार्टी ने इस कार्यवाही की आलोचना की और कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों की बजाय एक वालंटियर को निशाना बनाकर अपना समय बर्बाद कर रही है। कैंपेन की ओर से कहा गया हमारी टीम उनके संपर्क में है और हम उन्हें या उनके परिवार को परेशान नहीं होने देंगे।

इसमें यह भी कहा गया कि पुलिस की किसी भी गैर कानानूनी कार्यवाही को चुनौती देने के लिए कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा कैंपेन के एक प्रवक्ता ने इस कार्यवाही की निंदा की और उत्तर प्रदेश पुलिस से कहा कि वह जुनैद के परिवार के खिलाफ गैर कानानूनी मनमानी और अमानवीय कार्यवाही बंद करें और हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा करें। हालांकि पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ पुलिस ने जुनैद के परिवार के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने से इंकार किया है। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अविनाश पांडे ने शनिवार को समाचार एजेंसी को बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विनायक गोपाल भोसले ने पीटीआई को बताया कि मेरठ पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशन प्रमुखों से दावों की पुष्टि की और पाया कि जिले में जुनैद के परिवार के किसी भी सदस्य को हिरासत में नहीं लिया गया है। इसी मामले पर अपडेट शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा अपडेट बहुत अच्छी खबर। इस Instagram पोस्ट में कहा गया है कि मोहम्मद जुनैद और उनका पूरा परिवार रिहा हो गया है और सुरक्षित है। इसे खान माहिम ने भी क्रॉस वेरीफाई किया है।

मैसेज करने और चिंता दिखाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। वहीं जुनैद ने एक वीडियो जारी कर क्या कहा आप सुनिए। जिंदाबाद। साथियों बहुत सारे साथी के कॉल और मैसेज आ रहे हैं लगातार कि जैद भाई आप कहां पर हो और आपके परिवार की क्या स्थिति है? तो मैं बताना चाहता हूं अल्हम्दुलिल्लाह मैं सही हालत में हूं और मेरे परिवार के लोग भी जो बाकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *