आम जनता के साथ साथ अब बॉलीवुड स्टार्स ने भी cjp को सपोर्ट करना शुरू किया है , आलिया भट्ट, सलमान जैसे एक्टर ने हाल ही में इस प्रोटेस्ट पर पोस्ट किया था। ऐसे में अब शाहरुख के नाम से भी सोशियाल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान के नाम से एक एक्स पोस्ट चर्चा में बना हुआ है. इसमें लिखा है, ‘सभी प्रिय स्टूडेंट्स, तुम लोगों ने दिखाया है कि असली ताकत कहां है? किताबों में, कलम में, और आवाज़ में. तुम्हारा विरोध सिर्फ एक परीक्षा के खिलाफ नहीं, बल्कि एक बेहतर, पारदर्शी और निष्पक्ष सिस्टम के लिए है. हर स्टूडेंट डिजर्व करता है कि उसकी मेहनत का हिसाब हो, ना किसी लीक या स्कैम का. ये लड़ाई सही है और ये जरूरी है. युवा ही हमारा भविष्य है.’
पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘तुम लोग निराश हो सकते हो, थके हुए हो सकते हो, लेकिन हार मत मानना. अपनी बात शांति से रखो, अपने हक के लिए लड़ते रहो, लेकिन अपने आप को सेफ रखो. देश के नेता, अधिकारियों और हम सबको सुनना चाहिए स्टूडेंट्स की आवाज को. उनकी मांग है गंभीरता से लेना चाहिए, सुधार लाने चाहिए, ताकि आगे से कोई और स्टूडेंट इससे पीड़ित ना हो. मैं तुम सबके साथ हूं भावनात्मक और नैतिक रूप से.’
बता दें कि जब इस पोस्ट की जांच पड़ताल की गई तो शाहरुख़ खान के एक्स हैंडल पर प्रोटेस्ट से संबंधित कोई पोस्ट नजर नहीं आया. यानी ये पोस्ट फर्जी है. कुछ लोग और उनके फैंस इस पोस्ट को असली बताकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं और लोगों को गुमराह किया जा रहा है. जबकि असल में अब तक शाहरुख़ खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर चुप्पी साध रखी है.