तमन्ना भाटिया आज साउथ और बॉलीवुड दोनों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री बन चुकी है और यही वजह है कि अब उन्होंने दोनों इंडस्ट्री को कंपेयर करते हुए बहुत बड़े राज खोलें है।
Forbes को दिए इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने कहा, ‘हिंदी सिनेमा कलाकारों को यह सहूलियत देता है कि वे तय कर सकें कि उन्हें किस तरह का काम करना है.यहां ऐसे कलाकारों के लिए भी काफी संभावनाएं हैं जो पारंपरिक ‘गाना-और-डांस’ वाले फॉर्मेट में फिट नहीं बैठते या उसमें बहुत सहज नहीं हैं. जब ऐसे एक्टर्स कैरेक्टर-ओरिएंटेड रोल्स निभाते हैं, तो उनकी एक्टिंग निखरकर सामने आती है और दर्शक उसे सराहाते भी हैं
अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए तमन्ना ने बताया कि जब उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तब उन्हें वहां के काम करने के नजरिए की समझ आई।
लोग इसे ‘पुरुष-प्रधान सोच’ या एक खास दृष्टिकोण का नाम दे सकते हैं, लेकिन कामर्शियल फिल्मों में सफल होने के लिए वहां एक अलग तरह की स्टार क्वालिटी औरस्क्रीन प्रेजेंस की जरूरत होती है.
तमन्ना ने साफ किया कि यह उनका अपना पर्सनल एक्सपीरियंस है, जो हर किसी के लिए अलग हो सकता है. हालांकि, जो एक्ट्रेसेस 10 से 15 सालों से इंडस्ट्री में हुई हैं, उन्हें अपनी पहचान बनाए रखने के लिए परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड रोल्स और कामर्शियल डांस-सॉन्ग वाले रोल्स के बीच एक संतुलन बनाकर चलना पड़ता है.