70 के दशक की इस बॉलीवुड सुपरहिट एक्ट्रेस को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान से प्यार हो गया था. दोनों एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे. लेकिन बाद में अलग हो गए.बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बड़ा पुराना रहा है. एक्टर-एक्ट्रेस को क्रिकेट काफी पसंद आता है.
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही लव स्टोरी बताने जा रहे हैं, जो कभी पूरी न हो सकी. लेकिन गॉसिप गलियारे में इनके किस्से आज भी शुमार हैं. ये कहानी है पाकिस्तानी क्रिकेटर और एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर की. चलिए ये किस्सा जानते हैं.कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती. ठीक कुछ ऐसी ही कहानी थी इन दोनों की. जी हम बात कर रह हैं
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और भारतीय एक्ट्रेस जीनत अमान के लव अफेयर की. अपने दौर में इमरान बहुत बड़े क्रिकेट खिलाडी रह चुके हैं. उनपर कई एक्ट्रेसेस फिदा थीं. 70 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस जीनत अमान संग भी उनका नाम जुड़ चुका है,
दोनों एक दूसरे से मिलते भी थे. लेकिन इनका प्यार मुकम्मल न हो सका.दोनों की पहली मुलाकात साल 1979 में हुई थी, जब पाकिस्तान की क्रिकेट टीम अपने भारत दौरे पर आई थी. इस दौरान दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थें. रिपोर्ट्स की मानें तो जीनत अमान और इमरान खान ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया. उस समय दोनों के प्यार के
चर्चे हर जगह हुआ करते थे.इमरान खान उन दिनों अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे. वो अपनी चोट के चलते ठीक से नहीं खेल पा रहे थे. ऐसे में जीनत अमान संग उनके अफेयर को उनके खराब प्रदर्शन की वजह मानी गई और पाकिस्तानी मीडिया ने तो साफ-साफ कहा था कि इमरान भारतीय एक्ट्रेस संग अपनी रिलेशनशिप के चलते क्रिकेट के मैदान में फेल हो रहे हैं. मीडिया फैलती ऐसी खबरों की वजह से दोनों एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो गए.