वैसे तो राजेश खन्ना अपने दौर के पहले सुपरस्टार थे और यही वजह थी कि उनकी हर बात हर कोई मानता था हर कोई उनके गुस्से से डरता था लेकिन क्या आपको पता है राजेश खन्ना के जीवन में एक किस्सा ऐसा भी है जब वह खुद एक्टर धर्मेंद्र से डर कर दरवाजे से ही भागे चले गए थे।
राजेश खन्ना उस दौर के सुपरस्टार थे और वह सेट पर अक्सर लेट पहुंचा करते थे. पूरा क्रू और दूसरे सितारे शूटिंग शुरू करने के लिए उनका इंतजार करते थे. साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म धर्म और कानून में राजेश खन्ना और धर्मेंद्र एक साथ नजर आए थे. ये वो दौर था जब राजेश खन्ना तो एक बड़ा नाम बन चुके थे, लेकिन धर्मेंद्र ने अभी करियर शुरू ही किया था.
इस फिल्म के सेट पर धर्मेंद्र, राजेश खन्ना की लेटलतीफी से परेशान हो चुके थे. ऐसे में हीमैन ने उन्हें सबक सिखाने की ठान ली
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन शूटिंग के लिए क्रू के साथ धर्मेंद्र भी काफी समय से राजेश खन्ना का वेट कर रहे थे. काफी इंतजार के बाद जब राजेश खन्ना आए तो रेडी होने के लिए अपने कमरे में चले गए.
धर्मेंद्र को उनके पहुंचने की खबर मिली तो सभी के सामने उन्होंने राजेश खन्ना को सबक सिखाने की बात कही और गुस्सा में उनके कमरे की ओर चल दिए. लेकिन किसी ने पहले ही जाकर राजेश खन्ना को धर्मेंद्र के आने की खबर दे दी. ऐसे में वह पीछे के दरवाजे से पहले ही निकल गए.