राजेश खन्ना के स्वभाव और उनके गुस्से के बारे में तो काफी किस्से मशहूर है लेकिन जो किस्सा आपको आज बताने जा रहे है उस पर आप यकीन नहीं कर पाओगे। वैसे तो कोई भी एक्टर इंटरव्यू में सतर्क रहता है लेकिन राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस शबाना आज़मी को लात मार दी थी।
शबाना आजमी ने बताया, “द राजेश खन्ना और मैं किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे थे। अगले दिन जब वो आए तो उनके मोच आई हुई थी। एक जर्नलिस्ट आई हुई थी तो उसने पूछा कि यह आपको क्या हो गया? तो उन्होंने (राजेश खन्ना) ने जवाब दिया- कल मैं अपनी फिल्म में एक घुड़सवारी वाला सीन कर रहा था। उस सीन के दौरान मैं घोड़े से गिर पड़ा।” शबाना आजमी तब उनके साथ ही उस इंटरव्यू में थीं और उनसे रहा नहीं गया।
शबाना आजमी ने बताया कि उनके मुंह से अनायास ही निकल गया कि लेकिन हम तो कल साथ में ही काम कर रहे थे और वहां पर तो आपने कोई….। शबाना के इतना बोलते ही राजेश खन्ना ने मेज के नीचे से उन्हें लात मारी। मुझे क्योंकि खुराक मिल गई थी तो मैं चुप हो गई। जर्नलिस्ट जब चली गई तो राजेश खन्ना शबाना आजमी पर काफी नाराज हुए। शबाना आजमी ने बताया, “उन्होंने मुझसे कहा- तुम्हें राजा हरिश्चंद्र बनने की क्या जरूरत थी। तुमने क्यों अपना मुंह खोला?”
शबाना आजमी ने बताया कि राजेश खन्ना ने उन्हें डांटा और इसी दौरान उन्हें चोट लगने की असली वजह भी बताई। राजेश खन्ना ने तब शबाना आजमी से कहा- कल लुंगी में मेरा पांव फंस गया था। उसकी वजह से मोच आई। अब मैं सुपरस्टार राजेश खन्ना हूं, मैं उसको यह बोलूंगा? शबाना आजमी समझ गईं कि राजेश खन्ना अपनी इमेज को ध्यान में रखते हुए यह बात रिवील नहीं कर रहे थे।