Cli

इंडस्ट्री में पसरा मातम! 18 साल की एक्ट्रेस की हुई मौ!त

Uncategorized

18 साल की उम्र में मशहूर एक्ट्रेस का निधन। सड़क हादसे में गई जान। टूट कर बिखर गया एक्ट्रेस का परिवार। पिता ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी। क्लासमेट से लेकर फैंस को लगा तगड़ा झटका। जिस एक्ट्रेस ने अपनी मुस्कान, टैलेंट और दमदार एक्टिंग से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया था, उसकी जिंदगी एक दर्दनाक सड़क हादसे में खत्म हो गई है।

इस खबर ने सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं बल्कि करोड़ों फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। यहां हम बात कर रहे हैं फेमस हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला वर्सेस कंग में जिया का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कैली होटल की। उनका महज 18 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के मैरिलैंड में हुआ एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। इतनी कम उम्र में इस तरह दुनिया को अलविदा कहना हर किसी के लिए बेहद दुखद है। बता दें इस खबर की पुष्टि खुद कैली के पिता जोशुआ होटल ने की है।

उन्होंने अमेरिकन साइन लैंग्वेज एएसएल में Facebook लाइव के जरिए बेटी के निधन की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस को बड़ा झटका लगा और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि देने लगा। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कैली सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं थी बल्कि लाखों लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन भी थी। वो टेक्सिस स्कूल फॉर द डेफ की सीनियर स्टूडेंट थी। कहा जा रहा है उनके स्कूल ने भी सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए गहरा दुख जताया है। स्कूल ने लिखा कि बेहद दुख के साथ उन्हें अपनी स्टूडेंट कैली होटल के निधन की जानकारी देनी पड़ रही है।

उन्होंने परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और लोगों से अपील की कि हादसे को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या अटकलें ना लगाई जाए। साथ ही परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की भी बात कही है। जैसा कि हमने आपको बताया कि एली ने साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म गॉडजिला वर्सेस कंग में जिया का किरदार निभाया था। फिल्म में वो एक डेफ म्यूट अनाथ बच्ची थी जिसका किंग कंग के साथ बेहद खास और इमोशनल रिश्ता दिखाया गया था। बिना ज्यादा शब्दों के सिर्फ अपने एक्सप्रेशन और साइन लैंग्वेज से उन्होंने लोगों का दिल ही जीत लिया था। उनकी शानदार परफॉर्मेंस इतनी पसंद की गई कि उन्हें 2024 में आई गॉडजिला कंग द न्यू एंपायर में भी उसी किरदार में वापस लाया गया।

इतना ही नहीं इस किरदार के लिए एक्ट्रेस को सैटर्न अवार्ड्स में बेस्ट परफॉर्मेंस बाय अ यंगर एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला था। एक इंटरव्यू में कैली ने बताया था कि उनके लिए डायलॉग याद करना मुश्किल नहीं था। लेकिन उन्होंने अमेरिकन साइन लैंग्वेज के हिसाब से स्क्रिप्ट को ढालना काफी उन्हें चैलेंजिंग लगा था।

आज कैली होटल भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी मुस्कान, उनका जज्बा और उनकी यादगार परफॉर्मेंस हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। 18 साल की उम्र में उन्होंने जो पहचान बनाई वो हर किसी के बस की बात नहीं होती। आज केले की याद में हर किसी की आंखें नम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *