जयपुर के चर्चित नीजा शर्मा केस में अब जांच ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया। मां की के आरोप में गिरफ्तार बेटी आयुषी शर्मा ने पुलिस पूछताछ में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है।
इतना ही नहीं आयुषी ने अपनी मां पर पिता के साथ मारपीट करने और उनके ब्रेन हैमरेज के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। तो दूसरी ओर के भाई ने इस मामले में और प्रेम जाल की आशंका जताते हुए चचेरे भाई बलराम की भूमिका की जांच की मांग की है। आखिर इस केस में अब तक क्या-क्या सामने आया है इस वीडियो में आज आपको बताते हैं।
देखिए जयपुर में हुए सनसनीखेज। नीरजा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आयुष शर्मा ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपनी मां की करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। पूछताछ में आयुषी ने दावा किया कि उसकी मां नीरजा शर्मा ही उसके पिता के ब्रेन हैमरेज के लिए जिम्मेदार थी।
सूत्रों के मुताबिक आयुषी ने पुलिस को कुछ वीडियो भी दिखाए। उसका दावा है कि इन वीडियो में उसकी मां नीरजा शर्मा उसके पिता विजय वशिष्ठ के साथ मारपीट करती थी। उनको परेशान कर रही थी। इस तरह के दावे उसने किए हैं। आयुषी का यह भी कहना है कि उसकी मां पिता को इतना परेशान करती थी कि उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। आयुषी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपने पिता को मां से बचाने के लिए उन्हें अपने साथ घर से ले गई थी। उसके मुताबिक पिता उससे बहुत प्यार करते थे और मां नीरजा शर्मा की बजाय उसके साथ रहना पसंद करते थे।
पूछताछ में आयुषी ने यह भी कहा कि वह नौकरी और संपत्ति इसलिए पाना चाहती थी क्योंकि उसके अनुसार वह सब उसके पिता का था और उस पर उसकी मां का अधिकार नहीं होना चाहिए था। हालांकि उसने यह स्वीकार किया कि वह अपनी मां की तुलना में अपनी दादी की बात ज्यादा मानती थी और उसका चचेरा भाई बलराम उसके लिए अभिभावक जैसा था। अब बात इस मामले में सामने आए दूसरे बड़े दावे की।
देखिए निर्राजा शर्मा के भाई राकेश शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चचेरे भाई बलराम ने आयुष को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था या फिर किसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। राकेश शर्मा ने पुलिस से मांग की है कि बलराम को गिरफ्तार कर पूरे मामले की गहराई से जांच की जाए। हालांकि पुलिस हिरासत में आयुषी ने इन आरोपों से भी इंकार कर दिया है और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। अब इस केस में परिवार के भीतर के रिश्तों को लेकर भी कई गंभीर बातें सामने आई हैं।
जानकारी के मुताबिक आयुषी घर में अपने ताऊ और बड़ी मां की बात ज्यादा मानती थी। परिवार में अक्सर नीरजा शर्मा के व्यवहार को लेकर चर्चा होती रहती थी। आयुषी का कहना है कि इसी वजह से परिवार के कई लोग मां नीजा शर्मा को मारने की योजना में शामिल थे और वहीं यह भी सामने आया कि परिवार के भीतर एक दूसरे पर अवैध संबंध रखने के आरोप लगाए जाते थे और इन्हीं बातों को लेकर अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे।
फिलहाल इस पूरे मामले में कई दावे और प्रतिदावे सामने आ चुके हैं। एक तरफ आयुषी के आरोप है। दूसरी तरफ मृतिका के भाई के गंभीर दावे। पुलिस अब इन सभी विरोधाभासों, वीडियो साक्ष्यों और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की गहराई से जांच कर रही है।
ताकि मिर्जा शर्मा हत्याकांड की असली सच्चाई सामने लाई जा सके। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे भी हो सकते हैं।