18 साल पहले हुआ था बॉलीवुड में थप्पड़ कांड। बॉलीवुड की बारबी के लिए भिड़ गए थे खान। बर्थडे पार्टी में सुपरस्टार्स का तमाशा। कैटरीना के 42वें बर्थडे पर याद आया पुराना किस्सा। जी हां, सही सुना आपने। माया नगरी में कुछ भी परमानेंट नहीं है।
ना फिल्मों का हिट होना और ना ही जिगरी यार का जाने दुश्मन बन जाना। जबजब कैटरीना का जन्मदिन आता है तो एक किस्सा अक्सर दिमाग में खटक जाता है। बॉलीवुड का वो दौर जब बी टाउन दो खेमों में बंट गया था। बॉलीवुड की वन ऑफ द बिगेस्ट फाइट शाहरुख और सलमान खान की फाइट। कैटरीना खैर 16 जुलाई को अपना 42 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हांगकांग में जन्मी कैटरीना ने महज 14 की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू किया था और एक एशियन दोस्त के कहने पर कैटरीना साल 2003 में भारत घूमने आई थी।
जहां उन्हें फिल्म बूम का ऑफर मिला। इस प्रोजेक्ट के बाद कैटरीना को ढेरों ऑफर मिले और शायद यही वजह थी कि इंडिया घूमने आए कैटरीना कैफ। देखते ही देखते बॉलीवुड की बारबी गर्ल बन गई। लेकिन साल 2008 में हुआ कैटरीना कैफ का बर्थडे बैश। कोई भी फिल्मी लवर कभी नहीं भूल सकता। यह बॉलीवुड की वो काली रात थी, जहां एक मामूली बहस ने दो सुपरस्टार्स के बीच 5 साल की लंबी खामोशी की दीवार खड़ी कर दी थी। कहा जाता है कि बात हाथापाई तक आई।
लेकिन कैटरीना और गौरी खान ने बात को संभाल लिया। दोनों खान के बीच हुए विवाद के पीछे की कई वजह बताई जाती हैं। कोई इस मामले को सलमान खान का कैटरीना कैफ के साथ कथित तौर पर घिया गुस्सा [
] मानता है तो कोई दो बड़े स्टार्स के बीच ईगो की लड़ाई। माना यह भी जाता है कि सलमान खान का रियलिटी शो 10 का दम सुपरहिट था और एक्टर को अहंकार हो गया था। इसी साल शाहरुख खान भी क्या आप पांचवी पास से तेज हैं को होस्ट कर रहे थे जो टीआरपी की रेस में पीछे था। जिसकी वजह से स्टारडम और ईगो ने दोस्ती के रिश्ते में ज़हर का काम किया। कहा जाता है कि इस बात को लेकर भी मजाक में सलमान शाहरुख खान पर ताने कसने लगे थे और धीरे-धीरे मजाकिया अंदाज से शुरू हुए किस्से विवाद में बदल गए और कैटरीना के बर्थडे पर दोनों के बीच अच्छी खासी खींचतान हो गई थी।
दोनों सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी इस कदर बढ़ गई थी कि अक्सर सलमान और शाहरुख एक दूसरे को अवार्ड नाइट्स तक में इग्नोर करने लगे। कड़वाहट का यह सिलसिला 5 सालों तक चला लेकिन फिर फाइनली रमजान का वो पाक महीना आया जब रिश्तों में घुला खत्म हुआ। बाबा की ईद पार्टी में ही दोनों की दुश्मनी का अंत हुआ।
सलमान और शाहरुख के बीच सुलह कराने के लिए बाबा और सलीम खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कहा जाता है साल 2013 में बाबा ने ईद पार्टी में जानबूझकर शाहरुख को सलीम खान के पास बैठा दिया था और दोनों के बीच बहुत सारी बातें हुई। तो पिता के पास शाहरुख को देखकर दोस्ती की पहल की और दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी का दी एंड हुआ।
दुश्मनी खत्म हो जाने के बाद खुद सलमान ने कहा था कि झगड़ा बहुत बचकाना था और अब हमारी उम्र लड़ने की नहीं है। दोनों की दुश्मनी के अंत के साथ ही फैंस और इंडस्ट्री में खुशी का माहौल था क्योंकि दो खेमों में बटा बॉलीवुड फिर से एक हो चुका था।