पिछले साल जब परेश रावल ने अचानक हेराफेरी 3 से अलग होने का फैसला किया तो हर तरफ हंगामा मच गया था। अक्षय कुमार जो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे, उनसे इतना नाराज हुए कि उन्हें सीधे ₹25 करोड़ का लीगल नोटिस भेज दिया। हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो गई। इसलिए पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर वह इस बारे में बात करने से बचते रहे। लेकिन परेश ने अब पहली बार हेराफेरी 3 विवाद पर खुलकर बात की है। उनके मुताबिक अक्षय ने वह लीगल नोटिस भावनाओं में बहकर भेजा था।
परेश को वह लीगल नोटिस अक्षय के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से भेजा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि परेश ने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन कर हेराफेरी 3 प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद लंबे समय तक दोनों तरफ के वकील एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। मगर जब परेश फिल्म से दोबारा जुड़ने को तैयार हुए तो उनके बीच सुलह हो गई। हाल ही में जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने परेश का इंटरव्यू लिया था। इस दौरान उन्होंने हेराफेरी 3 विवाद पर खुलकर बात की। परेश ने साफ किया कि फिल्म छोड़ने के उनके फैसले का अक्षय कुमार से कोई लेना-देना नहीं है।
नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं था कि मुझे अक्षय कुमार के साथ काम करने में कोई दिक्कत थी। असली वजह कॉन्ट्रैक्ट थी। अगर मुझे फिल्म करनी होती तो सबसे पहले प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की मंजूरी लेना जरूरी था। वह इसलिए क्योंकि हेराफेरी 3 फ्रेंचाइजी के सभी राइट्स उनके पास हैं। यही नहीं आवारा पगला दीवाना और वेलकम जैसी फिल्मों के अधिकार भी उनके पास ही हैं। इसलिए जब तक उनका अप्रूवल नहीं मिलता मैं फिल्म के लिए हां नहीं कर सकता था।
परेश बताते हैं कि जब उन्हें लीगल नोटिस आया तो वह काफी फ्रस्ट्रेट हो गए थे। पचड़े में नहीं फंसना चाहते थे। उनका मानना है कि अक्षय का वह फैसला लीगल से ज्यादा इमोशनल था। वह कहते हैं, मुझे लगता है कि अक्षय कुमार की तरफ से भेजा गया लीगल नोटिस एक इमोशनल रिएक्शन था। शायद उन्हें लगा होगा कि मैंने उन्हें मना कैसे कर दिया। मुझे लगता है कि वह उस वक्त इमोशनली डिस्टर्ब थे। यह पूछे जाने पर कि हेराफेरी 3 को प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का अप्रूवल क्यों नहीं मिला, परेश ने कहा कि उन्हें इसका सही कारण नहीं पता।
उनके मुताबिक वो पूरा मामला सिर्फ फिरोज और अक्षय कुमार के बीच का था। इसलिए उन्होंने अपनी तरफ से इस विवाद में दखल देना या किसी वजह जानने की कोशिश नहीं की। इन तमाम विवादों के कारण हेरा फेरी 3 की सिचुएशन बिगड़ती जा रही है। पिछले दिनों प्रियदर्शन ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया। ऊपर से मूवी कोर्ट-कचहरी के अलग चक्कर काट रही है। अक्षय खुद भी साफ कर चुके हैं कि ये फिल्म साल-डेढ़ साल तक तो नहीं बन पाएगी। हालांकि परेश ने क्लियर किया कि उनके और अक्षय कोई मनमुटाव या झगड़ा नहीं हुआ। इसलिए हेरा फेरी 3 जब भी बनेगी तो वो इसका हिस्सा जरूर रहेंगे। ये तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजलि ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिका, देखते रहिए लल्लनटॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]