Cli

नोएडा के मामूरा में ई-बाइक ब्ला!स्ट से हाहाकार, 2 की दर्दनाक मौत!

Uncategorized

ममूरा गांव में आज एक ऐसा अग्निकांड हुआ जहां पर दो लोगों की मौत हो गई। आप देख सकते हैं हम इस वक्त उसी बिल्डिंग में मौजूद हैं जिसमें आग लगी थी। यहीं पर इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी थी जिसे चार्ज किया जा रहा था। लेकिन अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जिसके बाद जो आसपास बाइक खड़ी थी उनमें भी आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ियां जो यहां पर खड़ी थी वो जलकर के राख हो गई। हालांकि आग का गुबार और धुएं का गुबार इतना ज़्यादा था कि ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर तक आग की लपटें देखने को मिली और आप देख सकते हैं कि किस तरीके से जो छत है पूरी तरह से काली पड़ गई है। जो सामान यहां पर मौजूद था वह जल कर के राख हो गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले लिया है

और जो लोग यहां पर रह रहे थे उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं और आप देख सकते हैं कि किस तरीके से जो वाहन यहां पर खड़े थे वो पूरी तरह से जलकर राख हो चुके हैं। यह तस्वीरें उस पीजी की हैं जहां पर यह पूरा अग्निकांड हुआ। हालांकि 50 परिवार करीब इस बिल्डिंग में रह रहे थे जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है और आप देख सकते हैं कि लोग अपना सामान लेकर के जाते हुए भी आपको नजर आएंगे। अब आप लोग दूसरी जगह जा रहे हैं। प्रशासन ने आप लोगों को दूसरी जगह जाने के निर्देश दिए हैं। हां खाली करने को कहा है कि सामान अपना-अपना इंपोर्टेंट ले लो और चले जाओ। और क्या कहा? और कुछ नहीं। बाकी अब सामान बाद में अगर मिल सकता है तो मिलेगा। तो आप लोग कहां जाएंगे? बगल में रूम है हमारा। उसी हम शिफ्ट होंगे। तो सभी लोग अब जा रहे हैं यहां पे। सभी लोग पूरी बिल्डिंग खाली कराई। पूरी बिल्डिंग खाली कराई जा रही है। जितने भी लोग हैं सब जा रहे हैं। तो आप लोगों को कब पता चला कि आग लगी है?

मैं तो ऑफिस में था 11:30 बजे कॉल आया भाई का तो मैं तुरंत भाग के आया। तब फायर ब्रिगेड वाले थे आग आग बुझा रहे थे। ये तो सारी गाड़ियां जल के रख हो गई थी। ये तो सब सा जब आए थे तो पहले इन्हीं से लगी। आग बड़ी भयाव थी। मैंने तो देखी नहीं। मैं आया लेट था। भाई था यहां पे हम लोग नहीं तो यानी आप देख सकते हैं जो मंजर है उसे देखकर के लोग डरे और सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन लगातार जो लोग यहां पर रह रहे थे उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं और इसीलिए लोग अपना नाम एड्रेस नोट करा करके जाते हुए आपको नजर आएंगे। आप भी यहां पर रह रहे थे और आप भी अब जा रहे हैं। हां जी हां। अब आपको भी यहां से जाने के लिए निर्देश दिया गया है। जी जी क्या कहा गया? अभी कुछ कहा नहीं गया ऐसा कि जैसे ऐसा कुछ कहा नहीं गया है जिसके इसमें फसा हुआ निकालिए ना ऐसा कुछ कहा कि नहीं अभी ये बंद हो रहा है तो इसकी वजह हम लोग को थोड़ा प्रॉब्लम होगी शिफ्ट करने में जिसकी वजह से अभी हम लोग को शिफ्ट करना तो यानी सामान लेकर के लोग यहां से जाते हुए आपको नजर आएंगे और आप देख सकते हैं कि प्रशासन की तरफ से हर किसी का नाम एड्रेस मोबाइल नंबर नोट किया जा रहा है

ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके और आप देखिए किस तरीके से लोग सामान लेकर के यहां से जाते हुए आपको नजर आएंगे। तो यानी कुल मिला के यह कह सकते हैं कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। दो लोगों की इस पूरे अग्निकांड में मौत हुई है। फायर फाइटिंग सिस्टम यहां पर पूरी तरह अपडेट नहीं था। नियमों की अनदेखी की गई और इसीलिए यह जो अग्निकांड है उसने भयावह रूप लिया है क्योंकि आग पर काबू पाने के लिए यहां पर कोई सिस्टम तैयार नहीं था। इसीलिए आप देख सकते हैं कि जो वाहन यहां पर खड़े हैं वो जल के राख हो चुके हैं। और यह जो सामान यहां ग्राउंड फ्लोर में रखा गया था। जो चीजें यहां पर थी वो जल के राख हो चुकी हैं। जो सामान जो बेड यहां पर रखा था कुछ गेट यहां पर रखे हुए थे वो भी जल के राख हो चुके हैं। और आगे आप देख सकते हैं कि जो लोग यहां पर रह रहे थे वो अब यहां से जाते हुए नजर आ रहे हैं।

अलमीरा आपको नजर आएगी सामने रखी हुई थी वह भी जल गई है और जो सामान ग्राउंड फ्लोर में था वह लगभग जल के राख हो चुका है। हालांकि दो लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। इसीलिए प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है और कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो मकान मालिक है उसे हिरासत में ले लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस कारवाई कर रही है और कहा जा रहा है कि इस तरीके की जो भी बिल्डिंग हैं उनका भी निरीक्षण किया जाएगा इस पूरे इलाके में और उनकी एक सूची बना करके शासन को भी भेजी जाएगी ताकि इन बिल्डिंगों पर एक्शन लिया जा सके जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। एबीपी गंगा खबर आपकी जुबां आपकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *