बॉलीवुड के एक जानेमाने एक्टर हैं राजेश शर्मा। वही जो धोनी के कोच बने थे। एमएस धोनी दी अनटोल्ड स्टोरी में। और आखिरी जो वेब सीरीज उनकी अभी आप देख रहे हैं प्रीतम एंड पेड्रो उसमें वो पुलिस वाले की भूमिका में थे। वही जो अपनी पत्नी और उसके लवर को मारने के लिए जाते हैं। अब खबर यह आई कल कि वेस्ट बंगाल में कहीं पर शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग करने के बाद बैठे हुए थे तो उनके पीछे जो झाड़ी थी वहां पर किसी जहरीले कीड़े ने इनको काट लिया।
किसी ने कहा मकड़ी ने काटा, किसी ने कहा कि कोई जहरीला कीड़ा था। पैरों में काट लिया जिसके बाद इन्फेक्शन बहुत ज्यादा फैल गया। इनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। इन्हें कोलकाता के एक बहुत बड़े हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। यह खबर जब फिल्म मेकर के पास पहुंची, फौजी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। फौजी फिल्म को लेकर ही कहा गया कि उसी की शूटिंग चल रही थी और वहीं से इनको उस कीड़े ने काटा था। प्रभास की फिल्म है और इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी। लेकिन हॉस्पिटल में एडमिट होने की बात कोलकाता की आई। [नाक से की जाने वाली आवाज़] जब फिल्म मेकर के पास यह बात पहुंची फौजी फिल्म मेकर के पास तो उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग तो हफ्ते भर पहले ही हो गई थी। वो तो अपने घर पर लौट गए हैं। यह सारी खबरें निराधार है।
झूठी है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था हमारे सामने। कोई उन्हें और तकलीफ हो तो उसके बारे में हम नहीं बता सकते हैं। ये खबर अक्षय कुमार तक भी पहुंची। अक्षय कुमार ने कहा कि मेरे प्यारे दोस्त राजेश भाई को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं और मैं दुआ करता हूं कि वो जल्दी से जल्दी ठीक हो जाए। यह खबर उनके परिवार तक भी पहुंची और उनके करीबी तक पहुंची। तो उन्होंने कहा कि राजेश को किसी कीड़े ने नहीं काटा है बल्कि उन्हें डायबिटीज की प्रॉब्लम है। डायबिटीज ज्यादा बढ़ गया था जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है और जल्दी वो डिस्चार्ज होकर घर पर लौट आएंगे। कोई एक एक्ट्रेस हैं चटर्जी करके। उन्होंने भी पोस्ट लिखा हुआ था और उस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया है। लेकिन समझ में यह नहीं आता कि यह खबरें किस तरह से फैलती है, कहां से फैलती है। इसकी वेरिफिकेशन कुछ होती नहीं है। बस खबरें फैला दी जाती है और बड़े-बड़े मीडिया हाउस जो अभी सुधीर चौधरी कुछ दिन पहले कह रहे थे
कि भाई यूर्स जो है खबरों को वेरीफाई नहीं करते। इनके पास लीगल टीम नहीं होती है। हम खबरों को वेरीफाई करते हैं। हमारे पास लीगल टीम होती है। इसलिए यूर्स को न्यूज़ नहीं देना चाहिए। हमको ही देना चाहिए। ये है इनकी न्यूज़। बड़े-बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस तरह की खबरें छापी है कि किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। ये वेरीफिकेशन का लेवल है इनका। और कह रहे हैं कि भाई हमारा ही अधिकार होना चाहिए न्यूज़ देने के ऊपर। क्योंकि हम खबरों को वेरीफाई करते हैं।
फैक्ट चेक करते हैं। यह होता है इनका फैक्ट चेक। नोटों में चिप निकल आती है। तो सुनकर बड़ा अजीब सा लगता है। लेकिन क्या ही करें। खैर राजेश शर्मा एक्टर बहुत अच्छे हैं। इंसान बहुत अच्छे हैं। जल्दी से ठीक होकर वो घर पर लौट आए। सेट पर लौट आए। फिर से उन्हें हम बहुत सारी फिल्मों में बहुत सारी वेब सीरीज में देखेंगे। लेकिन यह तो बात तय है कि हमारे देश की मीडिया कोई जिम्मेदारी नहीं रखती कि खबरों को आगे कैसे बढ़ाना