Cli

आखिर पाकिस्तान PM ने फिरोज खान पर क्यों लगाया था बैन?वजह होश उड़ा देगी।

Uncategorized

अक्षय कुमार की वेलकम में बड़े डॉन का किरदार हमे आज भी याद है। फिरोज खान भले ही आज इस दुनिया में ना हो लेकिन उनका ये किरदार हमेशा रहेगा।

लेकिन क्या आपको पता है भारतीय सिनेमा में उम्र के आखरी पड़ाव तक अभिनय करने वाले इस अभिनेता पर पाकिस्तान ने नो एंट्री थी?

पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का पर‍िचय देने वाले दिग्गज एक्टर फिरोज खान, असल जिंदगी में भी बेहद मजबूत व्यक्त‍ित्व वाले शख्स थे. फिल्मों में उनका बेखौफ अंदाज शायद उनकी शख्स‍ियत की झलक थी. उनके इस निडर व्यक्त‍ित्त्व को हम नहीं बल्क‍ि फिरोज खान की जिंदगी के कुछ किस्से बताते हैं. आज 27 अप्रैल के दिन फ‍िरोज खान की पुण्यत‍िथ‍ि है. इस मौके पर आइए जानें उस किस्से के बारे में जब पाक‍िस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ ने पाक‍िस्तान में उनकी एंट्री पर ताला लगा दिया था.

साल 2006 में फ‍िरोज खान अपने भाई की फिल्म ‘ताज महल’ को प्रमोट करने के लिए पाक‍िस्तान गए थे. इसके बाद पाक‍िस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ ने उन्हें पाक‍िस्तान आने वालों की सूच‍ी में ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

पाक पीएम को सबमिट किए गए इंटेलिजेंस रिपोर्ट की मानें तो फ‍िरोज खान ने धुत में एक पाक‍िस्तानी सिंगर व एंकर की बेइज्जती कर दी थी, साथ ही पाक‍िस्तान की भी आलोचना की थी.

उन्होंने कहा था- ‘मैं एक प्राउड इंड‍ियन हूं. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है. वहां के मुसलमान बहुत तरक्की कर रहे हैं जो कि पाक‍िस्तान में नहीं है. हमारे राष्ट्रपति एक मुसलमान हैं और हमारे प्रधानमंत्री सिख हैं. पाक‍िस्तान को इस्लाम के नाम पर बनाया गया था, पर देखों यहां कैसे मुसलमान ही मुसलमान का कर रहे हैं’.

फिरोज खान की यह बातें किसी भारतीय के लिए भले ही गर्व की बात होगी, पर अपने देश के ख‍िलाफ आलोचनाएं पाक‍िस्तान को नागवार गुजरी. पाक पीएम ने तुरंत इसपर एक्शन लेते हुए फिरोज खान की पाक‍िस्तान एंट्री पर बैन लगा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *