Cli

राजपाल यादव को फिर से होगी जैल? कोर्ट का चौंकानेवाला फैसला!

Uncategorized

बहुत कम दिन टिकी वेलकम टू द जंगल के सक्सेस की खुशियां राजपाल यादव के लिए क्योंकि अब राजपाल यादव को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लग गया है। यह बड़ा झटका 9 करोड़ के फ्रॉड केस में है। राजपाल यादव जो बेल पर बाहर थे उन्हें अब दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल जाने के आदेश दे दिए हैं। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराया था

और जेल जाने का आदेश दिया था। राजपाल यादव ने इस आदेश को चैलेंज किया था हाईकोर्ट में और यह मामला कुछ महीनों से हाईकोर्ट में चल रहा था और आज हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि वह निचली अदालत का फैसला बरकरार रखती है। राजपाल यादव को 3 महीने की जेल जाने का आदेश देती है। जिसमें कोर्ट ने कहा है कि राजपाल यादव को ₹1 करोड़ 5 लाख जमा करवाना होगा और इसके अलावा ₹25,000 की पेनल्टी भी भरनी होगी।

राजपाल यादव के केस को कोर्ट ने पूरी तरह देखा और उन्होंने कहा कि राजपाल यादव ऑलरेडी अपना जुर्म कबूल चुके हैं और कह चुके हैं कि वो यह पैसा लौटा देना चाहते हैं। लेकिन यह कहने के बावजूद वो अपनी ही बातों को कंट्राडिक्ट करते नजर आते हैं और फिर नए स्टेटमेंट्स दे देते हैं जो कि संदिग्ध है और भ्रमक करने वाले हैं। राजपाल यादव ने जेल से निकलने के बाद इंटरव्यूज भी बहुत दिए जिसमें उन्होंने अपने आप को निर्दोष बताया और कहा कि यह जो केस है यह उनके ऊपर गलत तरीके से लगाया गया। हालांकि इंटरव्यूज में कही हुई बात कोर्ट में सबूत नहीं होती है

क्योंकि वहां पर ऑलरेडी राजपाल यादव के खिलाफ पुख्ता सबूत है। साथ ही राजपाल यादव का खुद का स्टेटमेंट है जिसमें उन्होंने जुर्म कबूला है और उन्होंने यह एक्सेप्ट किया है कि वह यह पैसे लौटा देंगे और अगर वह पैसा कहे टाइम पर नहीं लौटाते हैं तो फिर वह सजा के हकदार हैं और वही सजा अब उन्हें हाई कोर्ट ने सुनाई है। अब यह देखना होगा कि राजपाल यादव कोर्ट के आर्डर के चलते जेल जाते हैं या फिर इस ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करते हैं। वैसे राजपाल यादव ऑलरेडी अपने इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि इस मामले के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना होगा तो वह जाएंगे 9 करोड़ देना।

उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन सामने वाली पार्टी उन्हें गलत तरीके से फंसाया है और इस पार्टी की वजह से खुद राजपाल यादव को 25 करोड़ का नुकसान हुआ है। तो उसकी भरपाई कौन करेगा? यह लड़ाई अब राजपाल यादव लड़ना चाहते हैं। हालांकि यह एक नई लड़ाई है। एक नया एंगल है। इसे राजपाल यादव को नए सिरे से लड़ना होगा क्योंकि ऑलरेडी जो केस चल रहा है उसमें तो राजपाल यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और इसी के चलते उन्हें यह सजा दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *