शर्मिला टैगोर आज भले ही इंडस्ट्री से दूर हो लेकिन अपने दौर में उन्होंने सभी एक्टर्स के साथ काम किया और बेहतरीन फिल्म दी। लेकिन क्या आपको पता है करियर के दौरान एक ऐसा एक्टर भी था जिनके साथ काम करने से उन्होने इनकार कर दिया था। बात है संजीव कुमार की।
दिवंगत एक्टर संजीव कुमार के साथ भी उनकी जोड़ी खूब जमी है. दोनों सितारों ने साथ में ‘मौसम’, ‘फरार’, ‘सत्यकाम’, ‘गृहप्रवेश’ और ‘चरित्रहीन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था. वैसे ‘मौमस’ की शूटिंग के वक्त संजीव कुमार और शर्मिला टैगोर के बीच विवाद हो गया था. फिर कुछ दिनों तक दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई थी. इसके पीछे एक मजेदार किस्सा है.शर्मिला टेगौर ने कुछ सालों पहले मौसम फिल्म की शूटिंग का किस्सा बताया था.
साल 2023 में शर्मिला टेगौर अपनी ‘गुलमोहर’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची थीं. वहां पर उन्होंने संजीव कुमार के साथ अपनी दोस्ती को लेकर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि ‘मौसम’ की शूटिंग के पहले ही दिन संजीव कुमार ने उन्हें 6 घंटे इंतजार करवाया था, जिसकी वजह से वह गुस्सा हो गई थीं.
शर्मिला टेगौर ने कहा, ‘संजीव कुमार मेरे पसंदीदा एक्टर्स में से एक थे. उस समय हम डबल शिफ्ट में काम किया करते थे. सुबह मैं उनके साथ ‘फरार’ की शूटिंग कर रही थी और शाम को मौसम की. ‘मौसम’ में मैं सेक्स वर्कर का किरदार निभा रही थी और शूट का मेरा पहला दिन था. मैं बहुत एक्साइटेड थी. हमारी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की थी. मैं 2 बजे ही शॉट देने के लिए तैयार थी, लेकिन वहरात 8 बजे आए थे. मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने उन्हें काफी कुछ कह दिया. फिर गुलजार साहब को मुझे शांत कराना पड़ा.’
इसके बाद शर्मिला टैगोर ने शूटिंग के दौरान भी संजीव कुमार से बात करना बंद कर लिया था. एक्ट्रेस ने कहा, ‘शूटिंग तो चलती रही, लेकिन मैं उनसे बात नहीं कर रही थी, यहां तक कि जब हम फरार की शूटिंग कर रहे थे, तब भी नहीं. फिर मैंने जाकर आंधी फिल्म देखी और मुझे वह बहुत पसंद आई. अगले दिन वह मेरे बगल वाले ड्रेसिंग रूम में थे, तो मैंने उनके दरवाजे पर दस्तक दी और कहा कि वह बहुत अच्छे एक्टर हैं.’