राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म दादा द सौरव गांगुली स्टोरी आखिरकार एक बार फिर से हेडलाइंस में आ गई हैं। वजह है फिल्म का पहला पोस्टर जिसे खुद सौरव गांगुली के बर्थडे पर रिलीज किया गया। लेकिन पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चीजें दो हिस्सों में बंट गई। जहां एक तरफ फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड नजर आए। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने पोस्टर और राजकुमार राव की कास्टिंग पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। आखिर ऐसा क्या है इस फर्स्ट लुक में जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर बहस छेड़ दी?
आइए जानते हैं राजकुमार राव दादा द सौरव गांगुली स्टोरी का फर्स्ट लुक पोस्टर सौरव गांगुली के बर्थडे के खास [संगीत] मौके पर रिलीज़ किया गया। पोस्टरों के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट का भी अनाउंसमेंट कर [संगीत] दिया है। यह फिल्म 14 मई 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लॉन्ग होल डे वीकेंड पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव बिल्कुल सौरव गांगुली के उस हिस्टोरिक पल को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं जिसे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे आइकॉनिक मोमेंट्स में से एक गिना जाता है। साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेट वेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली ने अपनी जर्सी हवा में लहराकर जश्न [संगीत] मनाया था। उस समय यह सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं था
बल्कि इंडियन क्रिकेट के बदले हुए तेवर और कॉन्फिडेंस का प्रतीक बन गया था। आज भी उस पल को क्रिकेट फैंस प्राउड के साथ याद करते हैं। इस खास मौके पर खुद सौरव गांगुली ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा अब तक का सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट। अब राजकुमार राव के कवर गानों का भी इंतजार है। वहीं राजकुमार राव ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए सौरव गांगुली को बर्थडे विश किया। हालांकि पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के मिलेजुले रिएशंस देखने को मिले। कई क्रिकेट फैंस ने पोस्टर की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं आपको बता दें लेकिन हर किसी को यह पोस्टर पसंद नहीं आया। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने पोस्टर की डिज़ाइन और वीएफएक्स लुक पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने लिखा कि इससे बेहतर पोस्टर तो फैंस खुद बना सकते थे। वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि चैट जीपीटी इससे बेहतर पोस्टर बना देता। एक दूसरे यूजर ने लिखा अभी सिर्फ 20 मिनट हुए हैं। पोस्टर हटा दो अब भी टाइम है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने राजकुमार राव की कास्टिंग पर भी सवाल उठाए और कहा कि वह सौरव गांगुली के किरदार के लिए सही चॉइस नहीं है। हालांकि दूसरी तरफ बड़ी संख्या
में लोग ऐसा भी कहते हुए मानते हुए नजर आ रहे हैं कि सिर्फ एक पोस्टर देखकर फिल्म या एक्टर का जज नहीं करना चाहिए। अगर फिल्म की बात करें तो दादा द सौरव गांगुली स्टोरी सिर्फ एक क्रिकेटर की कहानी नहीं बल्कि उस इंसान [संगीत] का सफर दिखाया जाएगा जिसने इंडियन क्रिकेट की सोच और पहचान बदल दी है। फिल्म में सौरव गांगुली के शुरुआती स्ट्रगल इंडिया टीम में उनकी एंट्री कैप्टन बनने का सफर और टीम इंडिया को नई पहचान दिलाने की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। सो व्हाट्स योर टेक ऑन दिस? प्लीज डू कमेंट और ऐसी एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए फिल्म बी।