Cli

भारत में नहीं, इस देश में है विश्व की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा, नाम जानकर होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

हमारे देश में हर साल गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और उत्सव के दौरान गणेश जी की बड़ी से बड़ी प्रतिमा लाकर पंडाल सजाया जाता है। फिर भी क्या आप जानते हो कि गणेश जी की सबसे बड़ी प्रतिमा भारत में नहीं लेकिन किसी और देश में है।

वह देश थाईलैंड है जहां पर 12 मंजिला इमारत जितनी बड़ी गणेश जी की प्रतिमा है।थाईलैंड के चाचोएंगसाओ प्रांत में स्थित खलोंग खुएन गणेश इंटरनेशनल पार्क में दुनिया की सबसे ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति है। यह प्रतिमा लगभग 39 मीटर (128 फीट) ऊंची है, जिसमें मूर्ति की ऊंचाई लगभग 30 मीटर है और बाकी ऊंचाई उसके विशाल पेडेस्टल की है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह एक 12 मंजिला इमारत के बराबर ऊंची है।

इस मूर्ति की एक खासियत यह भी है कि इसे 854 ब्रॉन्ज के टुकड़ों से बनाया गया है। इस मूर्ति में भगवान गणेश के चार हैथ है, जिनमें उन्होंने गन्ना, आम, कटहल और केला पकड़ा हुआ है, जो थाईलैंड की खेती और हरियाली का प्रतीक माने जाते हैं। मूर्ति के पैरों के पास एक विशाल मूसक भी विराजमान है, जिसके हाथों में मोदक है। इतना ही नहीं, जिस पार्क में यह मूर्ति स्थित है वह लगभग 40,000 sq. m. में फैला हुआ है और थाईलैंड के सबसे मशहूर पार्क में से एक है।

थाईलैंड की संस्कृति और धर्म पर भारत के प्रभाव का यह एक सुंदर उदाहरण है। थाईलैंड में बौद्ध धर्म प्रमुख है, लेकिन हिंदू देवी-देवताओं, खासतौर से भगवान गणेश, में यहां के लोगों की गहरी आस्था है। गणेशजी को थाईलैंड में ‘फ्रा फिकानेत’ के नाम से जाना जाता है और उन्हें सफलता, समृद्धि और बाधाओं को दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *