एक बिजनेसमैन की हत्या, एक गुपचुप शादी और सामने आई एक ऐसी जानकारी जिसने पूरे केस को और ज्यादा मिस्ट्री बना दिया। आखिर केतन अग्रवाल मर्डर केस में ऐसा क्या नया खुलासा हुआ है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है? देश भर में हेडलाइन बना हुआ केतन अग्रवाल मर्डर केस अब एक नए मोड़ के साथ सामने है। यह मामला अब सिर्फ हत्या का नहीं है। लेकिन इस मामले में एक ऐसी जानकारी अब सामने आई है जिसने कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल कुछ रिपोर्ट की मानें तो सिया गोयल और चेतन चौधरी करीब 4 महीने पहले ही गुपचुप शादी रचा चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी थी। हालांकि यह बात साफ करना जरूरी है कि पुलिस ने इस शादी को लेकर अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया है। यानी कि यह जानकारी सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है।
अभी जांच एजेंसियां हर पहलू से इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। यही वजह है कि यह खुलासा पूरे मामले को और ज्यादा दिलचस्प बना रहा है। अब सवाल उठता है कि अगर दोनों ने सच में गुपचुप शादी करी थी तो इसका मर्डर के साथ क्या कनेक्शन है? यह सिर्फ एक पर्सनल फैसला है या इसके पीछे कुछ और कहानी हो सकती है। फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएंगे।
पुलिस लगातार मामले को हर एंगल से देख रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सारी चीजों की जांच होगी। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कथित गुपचुप शादी को लेकर कई सारी गॉसिप हो रही हैं। लोग अलग-अलग दावे कर रहे हैं, लेकिन जांच एजेंसियों ने अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है। यही वजह है कि इस मामले में अफवाहों और जो ऑफिशियली जानकारी है उसके बीच फर्क समझना काफी ज्यादा जरूरी है। जांच एजेंसियां डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्डिंग और भी कई सारे सबूत जुटा रही है और सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल इतना तो तय है कि केतन अग्रवाल मर्डर केस अब पहले से ज्यादा उलझता नजर आ रहा है। हर नए खुलासे के साथ नए सवाल सामने आ रहे हैं। लोगों की नजरें पुलिस की जांच पर टिकी है। अब तक पुलिस का कोई भी ऑफिशियली बयान सामने नहीं आया है। तब तक किसी भी दावे को सच नहीं माना जा सकता जब तक पुलिस कुछ भी नहीं कहती। अब देखना यह है कि कथित गुपचुप शादी वाला यह दावा कितना सच साबित होता है। फिलहाल जांच पर सब की नजरें टिकी हैं। अब देखना ये होगा कि जांच में क्या कहानी निकल कर सामने आती है। फिलहाल इस मसले पर आपको क्या कुछ कहना है? आप हमें कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर दीजिएगा।